24 घंटे बाद भी नहीं मिला मुआवजा

Updated at : 29 Sep 2017 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
24 घंटे बाद भी नहीं मिला मुआवजा

कांडी: प्रखंड के राणाडीह गांव की दुर्घटना में मृत साहिया मालती देवी के घर साहिया समुदाय प्रशिक्षक संघ व साहिया संघ के कई पदाधिकारी व सदस्य पहुंचकर परिवार के लोगों को सांत्वना प्रदान किये व दाह संस्कार में शामिल हुए. मौके पर उपस्थित साहिया समुदाय प्रशिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विरेद्र पासवान ने बताया कि […]

विज्ञापन
कांडी: प्रखंड के राणाडीह गांव की दुर्घटना में मृत साहिया मालती देवी के घर साहिया समुदाय प्रशिक्षक संघ व साहिया संघ के कई पदाधिकारी व सदस्य पहुंचकर परिवार के लोगों को सांत्वना प्रदान किये व दाह संस्कार में शामिल हुए. मौके पर उपस्थित साहिया समुदाय प्रशिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विरेद्र पासवान ने बताया कि मृतक घर की एक मात्र कमाऊ सदस्य थी

इसलिए सरकारी प्रावधान के अनुसार तत्काल पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए. लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई भी सरकारी पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं आया. जिसका संघ तीव्र नींदा करता है. उन्होंने कहा कि साहिया स्वास्थ्य विभाग की ड्युटी के दौरान दुर्घटना ग्रस्त हुई है. अत: परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए. अगर जल्द ही सरकारी नौकरी व अन्य सुविधा मृतक के परिवार को प्रदान नहीं किया जाता है, तो संघ द्वारा बड़ा आंदोलन किया जायेगा.

विदित हो कि बुधवार को खरौंधा स्वास्थ्य उपकेन्द्र जाते समय साहिया की मृत्यु बोलेरो के धक्का से हो गयी थी.मृतक साहिया का गढ़वा में पोस्टमार्टम करने के बाद शव को गाँव लाया गया व अंतिम संस्कार कोयल नदी में किया गया. मौके पर संघ के पलामू जिला अध्यक्ष अरूण तिवारी, सुभाष पासवान, परशुराम राम, राहुल कुमार वर्मा, प्रमोद सिंह,दीपक सिंह, साहिया साथी आशा देवी, रीना देवी,कौशल्या देवी, शमीमा खातुन, पंचायत मुखिया कृष्णा दास सहित सैकड़ो ग्रामिंण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola