लूट की योजना बना रहा अपराधी गिरफ्तार
Updated at : 28 Sep 2017 10:54 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा: भवनाथपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी अरसली गांव में ईदगाह के समीप डकैती की योजना बनाते एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया, जबकि पांच अपराधी भागने में सफल रहे. गिरफ्तार अपराधी रमना थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी दीपक पासवान को एक लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है़. इसकी जानकारी बुधवार को एसपी […]
विज्ञापन
गढ़वा: भवनाथपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी अरसली गांव में ईदगाह के समीप डकैती की योजना बनाते एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया, जबकि पांच अपराधी भागने में सफल रहे. गिरफ्तार अपराधी रमना थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी दीपक पासवान को एक लोडेड पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है़.
इसकी जानकारी बुधवार को एसपी एम अर्शी ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी़ उन्होंने बताया कि भवनाथपुर के उत्तरी अरसली में कुछ अपराधियों के होने की गुप्त सूचना मिली थी़ इसके बाद भवनाथपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी के लिए भेजी गयी. पुलिस को देख अपराधी भागने लगे. पुलिस के जवान ने दौड़ाकर दीपक पासवान को गिरफ्तार कर लिया.
जबकि अन्य भागने में सफल रहे. गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में बताया कि उसके साथ अरसली निवासी विनोद राम, प्रेम देव रविदास, रमना थाना क्षेत्र के रोहिल्ला निवासी किशोरी पासवान तथा गढ़वा के सोनपुरवा निवासी सत्या पासवान एवं कृष्णा पासवान भी योजना बनाने में शामिल थे. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दीपक बैंक लूटकांड एवं बाइक चोरी सहित अन्य कई कांडो में पहले भी जेल जा चुका है. एसपी ने बताया कि अन्य अपराधियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. प्रेसवार्ता में इंस्पेक्टर अशोक कुमार व थाना प्रभारी अनिल सिंह भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




