दहेज को लेकर विवाहिता को मार डाला

रंका: रंका थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव में दहेज को लेकर एक विवाहित महिला को जला कर मार डाले जाने की खबर है. लड़की के पिता गढ़वा थाना के ढोंटी गांव निवासी क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया कि वह अपनी पुत्री रैतुन बीबी (24 साल) की शादी पांच वर्ष पूर्व सोनपुरवा निवासी वजीर अंसारी के साथ […]
उसने बताया कि दो सप्ताह पूर्व रैतुन को तबियत खराब होने पर वह अपना घर ले आया था. इसके बाद 21 सितंबर को बेटी को विदाई कर पुन: ससुराल भेज दिया था. वजीर खुद लियाने आया था. यहां लाने के बाद उसने उसकी पुत्री को जलाकर मार डाला. यदि वह जानता कि वजीर मेरी पुत्री को दुनिया से अलविदा कर देगा, तो वह कभी बेटी को विदाई नहीं करता. यह बात कहते हुए क्यामुद्दीन रो पड़ा. घटना के बाद उसने अपने दामाद वजीर अंसारी एवं उसके माता-पिता पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि रैतून बीबी वजीर की दूसरी पत्नी थी. पहली पत्नी से संतान नहीं होने के कारण वह रैतून से दूसरी शादी किया था. दहेज के लिए वह पत्नी रैतुन बीबी को जला कर मार डाला. सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया गया है. साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर वजीर व उसके माता-पिता को गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. लेकिन फिलवक्त सभी लोग घर से फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




