पर्व को लेकर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी

Updated at : 26 Sep 2017 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
पर्व को लेकर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी

वंशीधर नगर: दशहरा व मुहर्रम पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. दशहरा के लिए 27 सितंबर से दो अक्तूबर तक तथा मुहर्रम को देखते हुए 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है. दशहरा को लेकर प्रतिनियुक्त किये गये दंडाधिकारियों में […]

विज्ञापन

वंशीधर नगर: दशहरा व मुहर्रम पर्व को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. दशहरा के लिए 27 सितंबर से दो अक्तूबर तक तथा मुहर्रम को देखते हुए 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.

दशहरा को लेकर प्रतिनियुक्त किये गये दंडाधिकारियों में प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव को तथा कनीय अभियंता कार्तिकेय को थाना में सुरक्षित रखा गया है. नगरऊंटारी बजार गश्ती के लिए बीसीओ गजनफर अली खान को चेचरिया के लिए, लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता अभिनव कुमार कुशडंड के लिए, मनरेगा बीपीओ रविशंकर सिंह को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है.

वहीं अनुमंडल मुख्यालय में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर, पथ प्रमंडल के सहायक अभियंता विक्की रवीश मुर्मु, कनीय अभियंता साहेब मंडल, कधवन बांध प्रमंडल के सहायक अभिंयता शशि सोरेन भगत,कनीय अभियंता मधुरेंद्र कुमार सिंह, अफरोज आलम, पीएचइडी के कनीय अभिंता सतीश कुमार को सुरक्षित रखा गया है. वहीं मुहर्रम को देखते हुए 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक के लिए बीडीओ मुरली यादव को थाना में सुरक्षित, शहरी गश्ती में एनआरइपी के कनीय अभियंता संजय मुंडा, राजा पहाड़ी केे लिए पशु चिकित्सक रामाशंकर प्रसाद, कधवन के लिए मनरेगा के कनीय अभियंता विकास कुमार, कुशडंड के लिए उद्योग विभाग के प्रखंड उद्यमी समन्वयक सुमीत कुमार, बरडीहा ग्राम के लिए कल्याण पदाधिकारी सोस्लीस्ट राम तथा विशुनपुर ग्राम के लिए जलपथ प्रमंडल के कनीय अभियंता जगदीश सिंह मुंडा, व प्रखंड इ मनैजर ब्रजेश कुमार को डंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola