कम राशन देने के खिलाफ आक्रोश

Updated at : 26 Sep 2017 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
कम राशन देने के खिलाफ आक्रोश

भवनाथपुर: भवनाथपुर प्रखंड के कैलान पंचायत के राशन दुकानदार रामजन्म सिंह पर एक महीने का राशन नहीं देने से लाभुक आक्रोशित हैं. लाभुकों का कहना है कि उनके राशन डीलर ने दो महीने के राशन का उठाव कर लिया है़ जबकि वे मात्र उन्हें एक महीने का ही राशन दे रहे हैं. इसके कारण उन्होंने […]

विज्ञापन
भवनाथपुर: भवनाथपुर प्रखंड के कैलान पंचायत के राशन दुकानदार रामजन्म सिंह पर एक महीने का राशन नहीं देने से लाभुक आक्रोशित हैं. लाभुकों का कहना है कि उनके राशन डीलर ने दो महीने के राशन का उठाव कर लिया है़ जबकि वे मात्र उन्हें एक महीने का ही राशन दे रहे हैं. इसके कारण उन्होंने एक महीने का राशन लेने से इनकार कर दिया है़.

रामजन्म सिं कैलान के झुरही टोला के राशन दुकानदार हैं.उनके द्वारा जुलाई का राशन 43 क्विंटल व सितंबर का 13.68 क्विंटल राशन 24 सितंबर को उठाव किया गया.

परंतु वे लाभुकों को सितंबर का राशन वितरण करने के बजाये जुलाई का वितरण कर रहे थे, जिससे लाभुकों में आक्रोश है.लाभुक मीरा देवी, शीला देवी भागीरथी देवी, निर्मला देवी, निर्मला देवी, आनंद यादव, प्रसेनजीत यादव, रंजीत सिंह, शंकर यादव आदि ने आद ने बताया कि डीलर रामजन्म दो माह का राशन का उठाव कर उन्हें जुलाई का दे रहे है जबकि सितंबर के राशन पूछने पर उठाव नहीं करने की बात कही जा रही है़ इस संबंध में डीलर रामजन्म सिंह ने कहा कि सितम्बर माह का राशन का उठाव नहीं किये हैं. वहीं गोदाम प्रबंधक व एमओ ने कहा कि डीलर रामजन्म के द्वारा सितंबर का उठाव किया है. दो माह का राशन लाभुकों को देना होगा, अन्यथा डीलर पर कार्रवाई की जायेगी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola