मोमबत्ती निर्माण को बनायें उद्योग : एलडीएम

Updated at : 26 Sep 2017 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
मोमबत्ती निर्माण को बनायें उद्योग : एलडीएम

गढ़वा: ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 10 दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का समापन सोमवार को किया गया. इस मौके पर एलडीएम अशोक तिर्की एफएलसीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जागृति महिला मंडल की सचिव सुमन अखोरी ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र वितरण किया. इस मौके पर एलडीएम ने कहा कि मोमबत्ती निर्माण को आप कुटीर उद्योग […]

विज्ञापन

गढ़वा: ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 10 दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण का समापन सोमवार को किया गया. इस मौके पर एलडीएम अशोक तिर्की एफएलसीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जागृति महिला मंडल की सचिव सुमन अखोरी ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र वितरण किया. इस मौके पर एलडीएम ने कहा कि मोमबत्ती निर्माण को आप कुटीर उद्योग के रूप में अपनाकर वृहद रूप से व्यवसाय कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि मोमबत्ती निर्माण के लिए कोई ज्यादा जगह की आवश्यकता नहीं है, आप घर में ही छोटे स्तर पर इसका निर्माण कर सकते हैं. प्रशिक्षण के दौरान बताए गये तकनीक आपको स्वरोजगार में काम आएगा. उन्होंने कहा कि आप स्वरोजगार कर अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करें. एफएलसीसी अमरेंद्र सिन्हा ने कहा की आने वाले 15 दिनों में दीपावली का त्यौहार आएगा, उस दौरान बाजार में मोमबत्ती की डिमांड काफी बढ़ जाती है आप उस दौरान मोमबत्ती बनाकर दुकान को या अपनी दुकान लगाकर बिक्री करते हैं, तो आप काफी मुनाफा कमा सकते हैं.

जागृति महिला मंडल की सचिव सुमन अखौरी ने कहा कि महिला समूह की महिलाएं अगर साथ में मिल कर स्वरोजगार करती हैं, तो उन्हें काफी लाभ मिलेगा. क्योंकि समूह के सभी महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर निर्माण कार्य में दक्ष होती है.

सरकार आपकी आर्थिक उन्नति के लिए यह कार्यक्रम चला रही है, जिसका लाभ आप उठायें. संस्था के मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान विभिन्न ट्रेडों में लोगों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का कार्य करती है. उन्होंने कहा कि इसके लिए 18 से 45 वर्ष की उम्र आवश्यक है. साथ ही प्रशिक्षण लेने वाले गढ़वा जिला के निवासी होना चाहिए. उन्होंने कहा कि संस्थान में 25 तरह के ट्रेड में प्रशिक्षण उपलब्ध करायी जाती है. प्रशिक्षण प्राप्त कर कई लोग स्वरोजगार कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किये हैं, वह परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola