शिविर में 150 विद्यार्थियों की हुई जांच
Updated at : 24 Sep 2017 12:10 PM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा: जायंट्स सेवा सप्ताह के सातवें दिन शनिवार को स्थानीय कन्या मध्य विद्यालय टंडवा में दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इसमें डॉ विकास केसरी, डॉ आलोक कुमार व आयुषी सिंह ने 150 बच्चियों के दांतों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवा, कैल्शियम की गोली व टूथ पेस्ट का वितरण किया. उक्त शिविर में […]
विज्ञापन
गढ़वा: जायंट्स सेवा सप्ताह के सातवें दिन शनिवार को स्थानीय कन्या मध्य विद्यालय टंडवा में दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. इसमें डॉ विकास केसरी, डॉ आलोक कुमार व आयुषी सिंह ने 150 बच्चियों के दांतों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवा, कैल्शियम की गोली व टूथ पेस्ट का वितरण किया. उक्त शिविर में विद्यालय के एलकेजी से आठवीं क्लास तक के बच्चे उपस्थित थे.
इस अवसर पर जायंट्स के पदाधिकारियों ने बच्चियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने स्वास्थ्य के लिए दांतों की सफाई अति आवश्यक है. इस मौके पर ग्रुप के अध्यक्ष मनोज केसरी, फेडरेशन-आठ के निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, नंदकुमार गुप्ता, प्रशासनिक निदेशक मनोज केसरी, नंदकुमार गुप्ता, पिंटू गुप्ता, रवींद्र जायसवाल, संतोष मेहता, अवधेश कुशवाहा, मुजीबुद्दीन खान, अशोक विश्वकर्मा, अशोक केसरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




