कौशल विकास के तहत 10 छात्राओं का चयन
Updated at : 22 Sep 2017 1:07 PM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा: विजनरी स्कील संस्था की ओर से चलाये जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम के तहत 10 छात्राओं को प्लेसमेंट कराते हुए तमिलनाडु जॉब के लिए भेजा गया़ इसमें केपीआर मिल लिमिटेड तिरूपुर एवं कायंटम नाइट्स में सिलाई कढ़ाई करने के लिए संस्थान की ओर से कैंपस सलेक्शन किया गया था़ सभी छात्राओं को आज सुबह […]
विज्ञापन
गढ़वा: विजनरी स्कील संस्था की ओर से चलाये जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम के तहत 10 छात्राओं को प्लेसमेंट कराते हुए तमिलनाडु जॉब के लिए भेजा गया़ इसमें केपीआर मिल लिमिटेड तिरूपुर एवं कायंटम नाइट्स में सिलाई कढ़ाई करने के लिए संस्थान की ओर से कैंपस सलेक्शन किया गया था़ सभी छात्राओं को आज सुबह ट्रेन के माध्यम से तमिलनाडु के लिए रवाना किया गया़ उनके साथ विजनरी संस्था के सत्येंद्र साव व विनय कुमार सिंह भी गये हुए हैं.
इसकी जानकारी देते हुए विजनरी स्कील के प्रबंधक विरेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिन छात्राओं का चयन किया गया है, उसमें रूबी कुमारी, पूनम कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, शांति कुमारी, पूजा कुमारी, सुनीता कुमारी, कमला कुमारी, रीना कुमारी, अन्नु अंजली, कविता कुमारी के नाम शामिल हैं.
श्री प्रसाद ने बताया कि कंपनी के नियम के अनुसार सभी को वेतन के अलावा पीएफ, बोनस व मेडिकल का लाभ भी मिलेगा़ उन्हें सरकार की ओर से प्रति माह 4500 रुपये तीन महीने तक प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




