संतोष केसरी को बनाया कार्यकारी अध्यक्ष

गढ़वा: गढ़वा चेंबर ऑफ कॉमर्स के आजीवन सदस्यों की बैठक शहर के चौधरना बाजार स्थित मां स्मृति भवन में की गयी. बैठक में चेंबर ऑफ कॉमर्स के आजीवन सदस्यों ने पिछले पांच वर्षों से चेंबर का चुनाव नहीं कराये जाने पर रोष जताया. इस अवसर पर आजीवन सदस्यों ने सर्वसम्मति से चेंबर के पूर्व अध्यक्ष […]
साथ ही उन्हें कहा कि वे दिसंबर तक पटरी से उतर चुकी चेंबर की व्यवस्था को दुरुस्त करें और आगामी जनवरी-फरवरी में चेंबर का वार्षिक चुनाव करायें. विदित हो कि गढ़वा चेंबर ऑफ कॉमर्स के आजीवन सदस्यों की संख्या 175 है. बैठक में 125 आजीवन सदस्य शामिल हुए. इस दौरान व्यवसायियों ने कहा कि वर्ष 2012 में एक साल के लिए चेंबर का चुनाव किया गया था, जिसके अध्यक्ष बबलू पटवा बने थे. लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी बबलू पटवा ने दुबारा चुनाव नहीं कराया. यह व्यवसायियों के साथ धोखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




