फरार अपराधी छोटू रंगसाज गिरफ्तार

Updated at : 16 Sep 2017 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
फरार अपराधी छोटू रंगसाज गिरफ्तार

हत्या, ट्रेन लूट, डकैती सहित दो दर्जन मामले का अभियुक्त है छोटू रंगसाज रांची स्थित नामकुम से किया गया गिरफ्तार गढ़वा : कुख्यात अंतरराज्यीय अपराधी छोटू रंगसाज उर्फ बाजुद्दीन रंगसाज को गढ़वा पुलिस ने रांची नामकुम से गिरफ्तार कर लिया है़ छोटू रंगसाज की गिरफ्तारी शुक्रवार की सुबह की गयी है़ छोटू गढ़वा जिले में […]

विज्ञापन
हत्या, ट्रेन लूट, डकैती सहित दो दर्जन मामले का अभियुक्त है छोटू रंगसाज
रांची स्थित नामकुम से किया गया गिरफ्तार
गढ़वा : कुख्यात अंतरराज्यीय अपराधी छोटू रंगसाज उर्फ बाजुद्दीन रंगसाज को गढ़वा पुलिस ने रांची नामकुम से गिरफ्तार कर लिया है़ छोटू रंगसाज की गिरफ्तारी शुक्रवार की सुबह की गयी है़ छोटू गढ़वा जिले में दो दर्जन से ज्यादा अापराधिक घटनाओं में शामिल रहा है़ इसमें सात हत्या की घटना के अलावा रंगदारी मांगने, ट्रेन लूटने, डकैती आदि से संबंधित मामले हैं. गढ़वा के अलावा पलामू, रांची व उत्तर प्रदेश के बलरामपुर व रायपुर में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. पिछले सात सालों से पुलिस छोटू को तलाश कर रही थी़ उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किये जाने की अनुशंसा करके भी गढ़वा पुलिस कार्यालय से राज्य सरकार को भेजी गयी थी़
छोटू रंगसाज रामगढ़ के भोला पांडेय एवं डालटेनगंज के बॉबी खान अपराधी गुट से जु़ड़ा हुआ था़ लेकिन गढ़वा जिले में उसका अपना एक अलग अापराधिक गैंग काम करता था़ छोटू रंगसाज वर्ष 1994 से अापराधिक घटनाओं में शामिल रहा है़ 1994 में उसने नक्सलवाद से लड़ने के नाम पर शेर अली खान द्वारा गठित ओम अली सेना नामक सशस्त्र संगठन से जुड़ा था़ लेकिन एक-दो साल के अंदर ही यह संगठन समाप्त हो गया़ वर्ष 2000 से छोटू रंगसाज गढ़वा जिला में अपना गैंग खड़ा कर लगातार अापराधिक घटनाओं को अंजाम देता रहा है़ छोटू रंगसाज मुख्य चर्चा में तब आया था, जब उसने पशु व्यवसाय में वर्चस्व को लेकर कई लोगों की हत्या कर दी थी़
छोटू रंगसाज द्वारा की गयी मुख्य हत्या की घटनाओं में गढ़वा थाना के पिपरा निवासी जट्टू खान, इलाही खान, एकरार खान, ओम लाला आदि शामिल है. शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक मो अर्शी ने इसकी जानकारी दी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola