बारिश नहीं होने से भदई फसल पर आफत

Updated at : 16 Sep 2017 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश नहीं होने से भदई फसल पर आफत

रंका : रंका प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से भदई व खरीफ फसल दोनों ही फसलों पर आफत पड़ गयी है. किसान बारिश के लिए आसमान में नजरें टकटकाए हुए हैं. लेकिन बारिश नहीं होने से वे काफी काफी चिंतित हो गये हैं. लक्ष्मीबांध गांव के किसान उदय पांडेय, विनोद […]

विज्ञापन
रंका : रंका प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से भदई व खरीफ फसल दोनों ही फसलों पर आफत पड़ गयी है. किसान बारिश के लिए आसमान में नजरें टकटकाए हुए हैं. लेकिन बारिश नहीं होने से वे काफी काफी चिंतित हो गये हैं. लक्ष्मीबांध गांव के किसान उदय पांडेय, विनोद पांडेय, सुभाष प्रसाद, संजय पांडेय, रवि पांडेय आदि ने बताया कि वे लोग कर्ज लेकर 20 एकड़ में मकई, तिल आदि की खेती किये हैं. लेकिन लगातार बारिश सूख जाने से वे मुरझाने लगे हैं.
फसलें ठीक से विकसित भी नहीं हो पाये हैं. यदि दो-चार दिन तक यही स्थिति बनी रही, तो ये सभी फसल चौपट हो जायेगी. किसानों ने कहा कि पैसा के अभाव में वे लोग फसल बीमा भी नहीं करा पाये हैं. फसल नष्ट हो जाने तथा फसल बीमा नहीं रहने से उनकी समस्या और बढ़ गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola