चार महीने से नहीं मिल रहा था राशन, छह घंटे तक एमअो को बनाया बंधक

डंडई: प्रखंड के लावाही खुर्द के आक्रोशित लाभुकों ने डीलर द्वारा दो से चार महीने का राशन-केरोसिन नहीं मिलने के विरोध में एमओ बालकृष्ण शर्मा को बंधक बना लिया़ लाभुकों ने सुबह 10 बजे से लेकर अपराह्न चार बजे तक करीब छह घंटे तक एमओ को बंधक बनाकर रखा़ इस दौरान रेखा देवी, संगीता देवी, […]
लेकिन आज तक कोई कार्रवाई उनके द्वारा नहीं की. इसके बाद उन्होंने बीडीओ को आवेदन देकर इसकी लिखित शिकायत की़ एमओ इसी आलोक में सोमवार को लवाहीखुर्द में जन वितरण प्रणाली की दुकान की जांच करने के लिए पहुंचे हुए थे़ जैसे ही लाभुकों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने उन्हें घेर लिया और कहा कि जब तक यहां बीडीओ नहीं आयेंगे, तबतक आपको नहीं जाने देंगे़ इसके बाद इसकी सूचना बीडीओ को दी गयी़ .
बीडीओ पुलिस बल के साथ लवाही पहुंचे और उन्होंने सभी लाभुकों से बारी-बारी से जानकारी ली. बीडीओ संजय कुमार दास ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह इसकी जांच कर डीलर पर कार्रवाई करेंगे़ साथ ही सभी लाभुकों को लंबित राशन व केरोसिन दिया जायेगा़ इसके बाद ग्रामीणों ने एमओ को बंधक से मुक्त किया़ बंधक बनाने वाले में फुलमतिया देवी, सोना देवी, सीता कुमार, कुंती देवी, कविता देवी, प्रभा कुंवर, देवंती देवी, मंजू देवी, सुनीता देवी, शीला देवी, उर्मिला देवी, रीता देवी, सविता देवी आदि के नाम शामिल हैं. इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि घुरबिगन बैठा, पंकज विश्वकर्मा, मुखिया प्रतिनिधि बंशीधर पटवा व थाना प्रभारी जनार्दन राम भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




