कांडी में शामिल कराने का वादा पूरा किया

कांडी: कांडी प्रखंड में भवनाथपुर के तीन पंचायतों को काट कर शामिल किये जाने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ कांडी प्रखंड कार्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में हरिहरपुर, मझिगावां व डुमरसोता पंचायत के कांडी प्रखंड में स्थानांतरण करने की औपचारिक घोषणा की गयी़ उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने इसकी घोषणा की़. इस मौके […]
जिसे पूरा करने का काम उन्होंने कर दिया है़ श्री शाही ने कहा कि भौगोलिक दृष्टिकोण से इन तीन पंचायत के लोगों को अपना काम कराने के लिए 35 किमी दूर सफर कर भवनाथपुर जाने में काफी समस्या होती थी़ लेकिन अब कांडी से जुड़ने के बाद यहां के लोगों को इस परेशानी से मुक्ति मिल जायेगी़ श्री शाही ने कहा कि जल्द ही भवनाथपुर, केतार व खरौंधी को मिला कर भवनाथपुर अनुमंडल तथा मंझिआव, बरडीहा व कांडी को मिला कर मंझिआव अनुमंडल का गठन कर लिया जायेगा़.
उन्होंने कहा कि भवनाथपुर से कैलान होते हुए कांडी तक 60 करोड़ की लागत से बननेवाले सड़क की स्वीकृति मिल गयी है़ इस अवसर पर एसडीओ प्रदीप कुमार, डीपीओ अरुण कुमार द्विवेदी, भवनाथपुर बीडीओ बिशाल कुमार, भवनाथपुर सीओ संदीप अनुराग टोप्पो आदि लोग उपस्थित थे़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




