व्यवसायियों की समस्याअों का होगा निराकरण : भानु

वंशीधर नगर: प्रत्येक वर्ष अपने विधायक निधि मद से 20 लाख रुपये व्यवसायी संघ को अनुमंडल मुख्यालय की जनहित कार्यों के लिए उपलब्ध करायें. उक्त बाते अनुमंडल मुख्यालय स्थित ड्रीम गार्डन परिसर में व्यवसायी संघ के साथ बैठक करते हुए स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही ने संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि व्यवसायी संघ […]
उन्होंने कहा कि व्यवसायी संघ बेहिचक समस्या बताये. समस्या जो अपने स्तर का होगा, उसे तत्काल पूरा करेंगे तथा जो सरकार के स्तर का होगा, उसे पत्राचार कर पूरा कराने का प्रयास करेेंगे. बैठक में संघ के अध्यक्ष गोपाल जायसवाल ने स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा. उन्होंने कहा कि अनुमंडल के शहरी क्षेत्र में व्याप्त समस्या हैै. विधायक उस कार्य को पूरा कराये. बैठक में संघ के कई सदस्यों ने समस्याएं रखी.
बैठक में विधायक ने कहा कि उनका प्रयास शहर को सुंदर बनाना है. इस कार्य में व्यवसायी संघ सहयोग करें. उन्होंने संघ द्वारा उठाये गये बाइपास के मामले पर कहा कि नगरऊंटारी का शहर नहीं टूटेगा. बहियार मोड़ से धुरकी मोड़ तक फ्लाइओवर बनाने का विचार चल रहा है. जल्द स्वीकृति मिलेगा. बैठक में संघ के सचिव रंजीत जायसवाल, चंद्र प्रकाश जायसवाल, धर्मचंद्र लाल अग्रवाल, गोखुल प्रसाद, संतोष प्रसाद, विश्व विहारी आर्य, शंभु सौदागर, रामजी कांस्यकार, संजय कसेरा, राजीव जायसवाल, हृदयान्नद कमलापरी, दीपक कमलापुरी, उदय जायसवाल, राजीव सोनी, आनंद अग्रवाल, फिरोज अंसारी सहित काफी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




