सौतन व पति ने की महिला की हत्या
Updated at : 22 Jul 2017 12:42 PM (IST)
विज्ञापन

मेराल: मेराल थाना क्षेत्र के लोआदाग गांव के शीतलापड़ेर टोला निवासी शबनम बीबी(25 वर्ष) की हत्या चाकू से गोदकर व पत्थर से कूच कर कर दी गयी़ हत्या का आरोप मृतका के पति अजीमुद्दीन अंसारी पर लगाया गया है़ इस संबंध में शबनम के भाई चामा निवासी कुदूस अंसारी ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए […]
विज्ञापन
मेराल: मेराल थाना क्षेत्र के लोआदाग गांव के शीतलापड़ेर टोला निवासी शबनम बीबी(25 वर्ष) की हत्या चाकू से गोदकर व पत्थर से कूच कर कर दी गयी़ हत्या का आरोप मृतका के पति अजीमुद्दीन अंसारी पर लगाया गया है़ इस संबंध में शबनम के भाई चामा निवासी कुदूस अंसारी ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मेराल थाने में आवेदन दिया है़ समाचार के अनुसार बताया गया कि शबनम बीबी की हत्या गुरुवार की शाम आठ बजे उस समय कर दी गयी, जब वह घर में थी़ चाकू से उसके शरीर पर कई वार करने के निशान हैं.
साथ ही शरीर पर पत्थर से कूचने के भी निशान पुलिस को मिले हैं. रात्रि में ही सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी रेयाज अहमद खान जब वहां पहुंचे, तब शव घर के चौखट के पास पड़ा हुआ था़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है़ घटनास्थल से एक मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है़ मृतका के पति अजीमुद्दीन अंसारी फरार बताये गये हैं.
सौतन के साथ विवाद के बाद हुई हत्या : हत्या के संबंध में मेराल पुलिस को मृतका के भाई कुदुस अंसारी द्वारा दिये गये आवेदन में कहा गया है कि उनके बहनोई अंसारी ने दो शादी की थी़ इसको लेकर हमेशा परिवार के बीच विवाद होता था़ उनके बहनोई अजीमद्दीन ने उनकी बहन को खर्चा भी देना बंद कर दिया था़ अपने जीवन निर्वाह के लिए खर्च दिलाने को लेकर उनकी बहन ने गढ़वा न्यायालय में छह माह पहले मामला दर्ज किया था़ साथ ही 10-12 दिन पहले पंचायती भी हुयी थी़ जिसमें खर्च देने एवं सर्विस बुक में नाम चढ़ाने का आश्वासन देकर मायके से उनके बहनोई शबनम को लोआदाग ले गये थे़ लेकिन वहां घर से अलग एक सुनसान मकान में उनकी बहन को रखा जाता था़ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके बहन की सौतन हसबुन बीबी भी हमेशा मारपीट किया करती थी़ गुरुवार की शाम लोआदाग के ही एक व्यक्ति ने फोन कर उन्हें जानकारी दी कि उनकी बहन की हत्या कर दी गयी है़ उन्होंने आवेदन में कहा है कि उनके बहन को रास्ते से हटाने के लिए सौतन हसबुन बीबी, बहनोई अजीमुद्दीन अंसारी, गोतनी जुबैदा बीबी एवं हसबुन के भाई नगरउंटारी के हुलहुला गांव निवासी मुख्तार अंसारी ने षड्यंत्र कर हत्या की है़ पुलिस ने जल्द ही सभी हत्यारों को पकड़ लेने का दावा किया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




