अल्पाहार में मिली सड़ी नाशपाती, हंगामा किया

Updated at : 22 Jul 2017 12:42 PM (IST)
विज्ञापन
अल्पाहार में मिली सड़ी नाशपाती, हंगामा किया

बिशुनपुरा: राजकीय मवि विशुनपुरा में शुक्रवार को अल्पाहार में सड़ा हुआ नाशपाति दिये जाने पर बच्चों ने विद्यालय परिसर में हंगामा किया. हंगामा के बाद विद्यालय के बच्चे नारेबाजी करते हुए बीडीओ अशोक कुमार सिन्हा के पास प्रखंड कार्यालय पहुंचे़,जहां बीडीओ अशोक कुमार सिन्हा को सड़ा नाशपाति दिखाते हुए शिकायत की़. इसके पश्चात सभी बच्चे […]

विज्ञापन

बिशुनपुरा: राजकीय मवि विशुनपुरा में शुक्रवार को अल्पाहार में सड़ा हुआ नाशपाति दिये जाने पर बच्चों ने विद्यालय परिसर में हंगामा किया. हंगामा के बाद विद्यालय के बच्चे नारेबाजी करते हुए बीडीओ अशोक कुमार सिन्हा के पास प्रखंड कार्यालय पहुंचे़,जहां बीडीओ अशोक कुमार सिन्हा को सड़ा नाशपाति दिखाते हुए शिकायत की़.

इसके पश्चात सभी बच्चे प्रखंड कार्यालय से लाल चौक, अपर बाजार, चकचक चौक पर प्रधानाध्यापक बिष्णुदेव यादव, प्रवंधन समिति अध्यक्ष दयाशंकर राम व संयोजिका अमरावती देवी के विरुद्ध नारेबाजी की़ बीडीओ अशोक कुमार सिन्हा ने बच्चों के शिकायत पर राजकीय मध्य विद्यालय बिशुनपुरा पहुंचकर विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक हरेंद्र कुमार रजक, प्रबंधन समिति अध्यक्ष दयाशंकर राम एवं संयोजिका अमरावती देवी को फटकार लगायी़ बीडीओ श्री सिन्हा ने इस प्रकार की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी़ उन्होंने मध्याह्न भोजन में सुधार के निर्देश दिये़ हंगामा करनेवाले छात्रों में राहुल कुमार, सुभम कुमार, बिक्की कुमार, पियूष पांडे, शनी पासवान, सुनील कुमार, अनुज कुमार, बिकास कुमार, नमन कुमार, चन्द्रशेखर कुमार, अनूप कुमार, सुमन कुमारी, चांदनी कुमारी, नेहा कुमारी, किरण कुमारी शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola