दो घंटे तक जाम रहा गढ़वा-रेहला राष्ट्रीय राजमार्ग -75, फंसे रहे स्कूली बच्चे, प्रशासन ने नहीं की कोई पहल, हुए परेशान

Updated at : 21 Jul 2017 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
दो घंटे तक जाम रहा गढ़वा-रेहला राष्ट्रीय राजमार्ग -75, फंसे रहे स्कूली बच्चे, प्रशासन ने नहीं की कोई पहल, हुए परेशान

गढ़वा: गुरुवार को शहर के रेहला रोड स्थित सोनपुरवा चेकपोस्ट से नो इंट्री खोले जाने के कारण अपराह्न 12 बजे गढ़वा-रेहला राष्ट्रीय राजमार्ग -75 पर जाम लग गया़ जाम में बीपी डीएवी स्कूल के तीन बसों के अलावा सैकड़ों दो घंटे तक जाम में फंसे रहे, इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना […]

विज्ञापन
गढ़वा: गुरुवार को शहर के रेहला रोड स्थित सोनपुरवा चेकपोस्ट से नो इंट्री खोले जाने के कारण अपराह्न 12 बजे गढ़वा-रेहला राष्ट्रीय राजमार्ग -75 पर जाम लग गया़ जाम में बीपी डीएवी स्कूल के तीन बसों के अलावा सैकड़ों दो घंटे तक जाम में फंसे रहे, इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा़ जाम लगने के बाद फंसे बच्चों को निकालने अथवा जाम हटाने कोई नहीं आया़.

छोटे वाहन चालकों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आपराह्न दो बजे के बाद जाम को क्लियर कराया जा सका़ समाचार के अनुसार दोपहर लगभग 12 बजे रेहला की ओर से आ रहा एक डंफर एसपीडी कॉलेज के समीप पंचर हो गया, जिसके कारण उक्त वाहन सड़क पर ही खड़ा रहा़ इसी बीच गढ़वा की ओर से नो इंट्री खोली गयी और दोनों ओर से एकाकक काफी वाहन सड़क पर आ पहुंचे और जाम लग गया़.

बारिश होने के कारण सड़क के दोनों किनारे पर काफी कीचड़ होने के कारण सड़क पूरी तरह जाम हो गया. उक्त जाम में बीपी डीएवी की तीन बसें भी फंस गयी, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे थे, जो घर पहुंचने के लिए काफी परेशान थे. लेकिन उनके पास कोई चारा नहीं था़ स्कूल बसों में शिक्षक भी परेशान दिखे कि कैसे बच्चों को शीघ्र उनके घर तक पहुंचाया जाय़े. इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से कोई भी लोगों को जाम से निजात दिलाने नहीं पहुंचा़ जाम के कारण सड़क के दोनों ओर तीन किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लगी थी, जिसमें काफी यात्री फंसे हुए थे़ जाम के कारण सैकड़ों दोपहिया वाहन भी फंसे थे़ इसके बाद छोटे वाहन के चालकों द्वारा काफी मशक्कत के बाद अपराह्न दो बजे के बाद जाम से लोगों को निजात दिलाया जा सका़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola