कांग्रेस के आयेंगे पुराने दिन : अभिजीत
Updated at : 20 Jul 2017 11:52 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा: गढ़वा जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह प्रमंडल प्रभारी अभिजीत राज उपस्थित थे़ उन्होंने कार्यकर्ताओं को गढ़वा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को घर-घर तक पहुंचाने […]
विज्ञापन
गढ़वा: गढ़वा जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह प्रमंडल प्रभारी अभिजीत राज उपस्थित थे़ उन्होंने कार्यकर्ताओं को गढ़वा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में संगठन को घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिये़ उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होगा, तभी कार्यकर्ताओं का भी मान-सम्मान बढ़ेगा़.
उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला क्रांतिकारियों का जिला रहा है़ यहां से कांग्रेस के ददई दुबे के नेतृत्व में संगठन ने काफी मजबूती हासिल की है़ श्री दुबे गढ़वा के अलावा धनबाद संसदीय क्षेत्र में भी चर्चित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं. कांग्रेस को उसी तरह पुराने दिनों की ओर लौटाने की जरूरत है़ इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसकर प्रत्येक दिन का लक्ष्य लेकर काम करना होगा़ इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रभात दुबे ने कहा कि संगठन द्वारा जनहित के मुद्दों पर लगातार आंदोलन किया जा रहा है़.
चाहे वह नगर परिषद में भ्रष्टाचार का मामला हो, अस्पताल की अव्यवस्था का मामला हो या छात्रहित की बात हो, सभी मुद्दों पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता संघर्ष कर रहे हैं. इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा प्रदेश महासचिव बिट्टू पाठक, वेद शर्मा, पलामू जिलाध्यक्ष राजेश चौरसिया, प्रशांत दूबे, धीरज तिवारी, राजा दुबे, गढ़वा विधानसभा अध्यक्ष मो अजहर, अजीज अंसारी, विकास दुबे, राजीव भारद्वाज अन्य उपस्थित थे़ संचालन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो आशिक अंसारी ने किया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




