प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह: पढ़ाई के साथ अपने कैरियर के बारे में सजग रहें

गढ़वा: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को स्थानीय आरसेटी के सभागार में किया गया़ इस मौके पर जिले के 180 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया़ समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा व पुलिस अधीक्षक मो अर्शी ने किया़ समारोह को संबोधित करते हुए […]
उपायुक्त ने कहा कि पढ़ाई के लिए किसी भी प्रकार का दबाव अपने ऊपर न रखें. दबाव रखने से पढ़ाई में बाधा उत्पन्न होती है़ उन्होंने बच्चों से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये एकाग्र होकर तैयारी करने को कहा़ इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मो अर्शी ने कहा कि प्रभात खबर द्वारा यह आयोजन जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा़ उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एनसीइआरटी की पुस्तकें काफी सहायक साबित होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एकाग्रता के साथ की गयी तैयारी काफी लाभदायक साबित होती है़.
उन्होंने कहा कि प्रतिभा छोटे और बड़े शहरों के लिए मोहताज नहीं होती़ इसलिए यह अपने मन में कभी न पालें कि वह छोटे शहर से हैं. पढ़ाई के साथ-साथ स्वस्थ्य रहना भी जरूरत है़ साथ ही खुला दिमाग होना चाहिए और लोगों से विचार साझा करना फायदेमंद होता है़ प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होनेवाले छात्र-छात्राओं से उन्होंने मोबाइल से दूरी बनाने की अपील करते हुए कहा कि प्रतिदिन चार घंटे तक ईमानदारी से मेहनत की जाये, तो सफलता मिलती है. इस मौके पर वनांचल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन दिनेश प्रसाद सिंह, आरसेटी के निदेशक रामलखन राम ने भी बच्चों को संबोधित किया़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




