संविधान में संशोधन चाहती है भाजपा : कामेश्वर बैठा

Updated at : 15 Jul 2017 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
संविधान में संशोधन चाहती है भाजपा : कामेश्वर बैठा

कामेश्वर बैठा कांग्रेस अजा मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष बने, सम्मान समारोह हुआ गढ़वा : पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा को कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति मोरचा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है़ श्री बैठा की इस उपलब्धि के पश्चात उनके गढ़वा पहुंचने पर शुक्रवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया़ टंडवा स्थित पेट्रोल […]

विज्ञापन
कामेश्वर बैठा कांग्रेस अजा मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष बने, सम्मान समारोह हुआ
गढ़वा : पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा को कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति मोरचा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है़ श्री बैठा की इस उपलब्धि के पश्चात उनके गढ़वा पहुंचने पर शुक्रवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया़
टंडवा स्थित पेट्रोल पंप पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने श्री बैठा को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया़ इस मौके पर श्री बैठा ने कहा कि वे काफी कम समय से कांग्रेस से जुड़े है़ं, लेकिन पार्टी ने उनके ऊपर विश्वास कर जो दायित्व सौंपा है, उसके लिए वे पार्टी के आभारी है़
उन्होंने कहा कि वे इस सांगठनिक दायित्व से काफी गदगद हैं और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, अजा मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के राजीव व गढ़वा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा करते है़ं उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के संविधान को संजोकर रखने का काम कांग्रेस ने किया है़, लेकिन भाजपा सरकार इसमें संशोधन करने पर तुली हुई है़ जिससे गरीबों व दलितों को नुकसान होगा़ श्री बैठा ने कहा कि दलितों को यदि अपना उत्थान करना है, तो कांग्रेस के साथ जुड़ना होगा़ इस मौके पर जिलाध्यक्ष मो आशिक अंसारी ने कहा कि श्री बैठा को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से गढ़वा जिला के लोग काफी खुश है़ं यहां संगठन को मजबूती मिलेगी़
इस मौके पर वरिष्ठ नेता श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कांग्रेस कमेटी की ओर से 16 जुलाई को गढ़वा प्रखंड के गोवावल उच्च विद्यालय के प्रांगण में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गयी है़ इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी तथा मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा उपस्थित रहेंगे़ उन्होंने बताया कि इस मौके पर ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसी उपस्थित हो़ं सम्मान समारोह में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे, बिटू पाठक, रामसूरत दूबे, राजेश बैठा, राजेश चौरसिया, मुन्ना खान, विजय राम, प्रणव कुमार, सुनील यादव, दिलीप बैठा, सत्यनारायण यादव आदि उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola