मुखिया ने बिना शौचालय बनाये ही निकाल ली पूरी राशि

Updated at : 15 Jul 2017 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
मुखिया ने बिना शौचालय बनाये ही निकाल ली पूरी राशि

गढ़वा : जिले के खरौंधी प्रखंड के अरंगी पंचायत में मुखिया शिवकुमार यादव द्वारा शौचालय बनाने के नाम पर पांच लाख रुपये की अवैध निकासी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ इस मामले को लेकर शुक्रवार को पंचायत के उप-मुखिया सहित वार्ड पार्षदों ने उपायुक्त के नाम उप विकास आयुक्त को एक एक […]

विज्ञापन
गढ़वा : जिले के खरौंधी प्रखंड के अरंगी पंचायत में मुखिया शिवकुमार यादव द्वारा शौचालय बनाने के नाम पर पांच लाख रुपये की अवैध निकासी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है़
इस मामले को लेकर शुक्रवार को पंचायत के उप-मुखिया सहित वार्ड पार्षदों ने उपायुक्त के नाम उप विकास आयुक्त को एक एक मांग पत्र सौंपा है, जिसमें मुखिया पर बिना शौचालय का निर्माण कराये बिना ही पैसे की निकासी कर लेने का आरोप है़ इस मामले में उक्त लोगों ने उपायुक्त से मामले की जांच कराकर दोषी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है़
मामले को लेकर उपायुक्त के पास आवेदन देने पहुंची उपमुखिया सुदेश्वरी देवी, वार्ड सदस्य फुलवंती देवी, सुमंत कुमार कुशवाहा, दिनेश राम,राजकुमार राम, शशि कुमार मेहता,विजय सिंह एवं देवंती देवी द्वारा उपायुक्त को दिये आवेदन में कहा है कि पंचायत में 75 शौचालय निर्माण की स्वीकृति मिली थी, इनमें से 41 शौचालय का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है, बावजूद मुखिया द्वारा 15 मई 2017 को काम पूरा दिखा कर पूरी राशि लगभग पांच लाख रुपये की निकासी कर ली गयी़
उक्त लोगों ने जब इस मामले में हंगामा किया और जांच की मांग की, तो मुखिया द्वारा वर्तमान मेंजांच व कार्रवाई से बचने के लिए शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू कराया है, लेकिन वह भी दो चार में काम करा कर छोड़ दिया है़ उक्त लोगों ने बताया कि मुखिया द्वारा कार्य को फाइनल दिखा कर राशि की निकासी में भी हेरफेर की है, जिसमें अरुण कुमार का पूर्व में बने शौचालय को नया दिखा कर पैसे की निकासी की गयी है़ इसी तरह 11 हजार के शौचालय में लाभुक मंजू देवी के नाम पर 12716 रुपये, 13885 रुपये एवं राजकुमार के नाम पर 21759 रुपये की राशि निकाल ली गयी है़, जबकि लाभुक शांति देवी के शौचालय निर्माण में मजदूरी शून्य दिखाकर 9877 रुपये की निकासी की गयी है़
इस तरह की कई गड़बड़ियों को सबूत के साथ उपायुक्त को दिये गये आवेदन के साथ संलग्न है़ डीडीसी ने उनके आवेदन को उपायुक्त तक पहुंचाने और मामले में न्यायसंगत कार्रवाई का आश्वासन दिया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola