छात्राओं ने जीएसटी पर दुकानों का सर्वे किया

Updated at : 14 Jul 2017 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
छात्राओं ने जीएसटी पर दुकानों का सर्वे किया

गढ़वा : गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की समन्वयक डॉ शीला कुमारी की देखरेख में छात्राओं द्वारा गुरुवार को जीएसटी पर विभिन्न दुकानों का एक सर्वे का कार्यक्रम चलाया गया़ सर्वे के दौरान छात्राएं शहर के चिनिया रोड स्थित इंफोटेक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर पहुंचीं, जहां उन्हें दुकानदार संदीप कुमार ने बताया कि जीएसटी […]

विज्ञापन
गढ़वा : गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की समन्वयक डॉ शीला कुमारी की देखरेख में छात्राओं द्वारा गुरुवार को जीएसटी पर विभिन्न दुकानों का एक सर्वे का कार्यक्रम चलाया गया़ सर्वे के दौरान छात्राएं शहर के चिनिया रोड स्थित इंफोटेक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर पहुंचीं, जहां उन्हें दुकानदार संदीप कुमार ने बताया कि जीएसटी के बाद लैपटॉप पर 18 फीसदी कर निर्धारित किया गया है़ इसी तरह प्रिंटर पर 28 प्रतिशत इससे कीमत में बढ़ोतरी की गयी है़ सर्वे के दौरान संदीप ने बताया कि उक्त सामान शिक्षा से जुड़ा हुआ है, इसलिए इन सामानों में जीएसटी के तहत कम कर लगना चाहिए था़
इसके बाद छात्राएं शिवम टायर की दुकान पर पहुंची, जहां दुकानदार ने बताया कि ट्रैक्टर के टायर के अलावा अन्य टायरों पर जीएसटी 28 प्रतिशत है़ दुकानदार ने बताया कि इससे देश को तो फायदा होगा, लेकिन कृषि से संबंधित टायरों व अन्य सामानों में कम कर निर्धारण से किसानों को लाभ मिलता़ सर्वे के दौरान छात्राएं चिनिया रोड स्थित सात्विक इलेक्ट्रॉनिक पहुंची जहां दुकानदार राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रेफरीजरेटर के 185 लीटर पर 250 रुपये और 200 लीटर से ऊपर पर 500-1200 रुपये की कीमत जीएसटी के कारण बढ़ी है़ जबकि एलइडी टीवी में 250 से 3500 रुपये तक कीमत में बढ़ोतरी हुई है़
दुकानदार राजेश सिंह ने बताया कि जीएसटी देशहित में है. इससे देश में टैक्स की चोरी रुकेगी और देश का विकास होगा़ मौके पर एनएसएस की डॉ संजीता कुमारी, डॉ कविता एवं सर्वे में शामिल एनएसएस की दस छात्राएं शामिल थी़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola