पहली बारिश में सड़क उखड़ी
Updated at : 14 Jul 2017 9:27 AM (IST)
विज्ञापन

रंका : मानसून की पहली बारिश में ही बाइस प्लॉट मुख्य पथ से ढेंगुरा 5.6 किलोमीटर तक बनाया गया कालीकरण पथ टूटने लगा है. इससे निर्माण में बरती जाने वाली अनियमितता की पोल अभी से ही खुल गयी है. इसकी गुणवत्ता पर सवालिया निशान उठने लगे हैं. जगह-जगह सड़क टूटने लगे हैं. उल्लेखनीय है कि […]
विज्ञापन
रंका : मानसून की पहली बारिश में ही बाइस प्लॉट मुख्य पथ से ढेंगुरा 5.6 किलोमीटर तक बनाया गया कालीकरण पथ टूटने लगा है. इससे निर्माण में बरती जाने वाली अनियमितता की पोल अभी से ही खुल गयी है. इसकी गुणवत्ता पर सवालिया निशान उठने लगे हैं. जगह-जगह सड़क टूटने लगे हैं.
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण कराया गया है. ग्रामीण रामदेव भुईयां ,कृष्णा यादव, पच्चु यादव, तेतरी देवी, कलावती देवी आदि ने बताया कि सड़क का निर्माण प्राक्कलन के अनुसार नहीं हुआ है. लोगों ने उपायुक्त गढ़वा से जांच कर कार्रवाई की मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




