बच्चों को पढ़ायेंगे सेवानिवृत्त शिक्षक

Updated at : 12 Jul 2017 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को पढ़ायेंगे सेवानिवृत्त शिक्षक

गढ़वा : उच्च विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों को बच्चों के पढ़ाने के लिए लगाया गया है़ इसके अलावा विभिन्न बीएड कॉलेजों में अध्ययनरत प्रशिक्षु विद्याथियों की भी सेवा ली जायेगी़ मंगलवार को आरडीडीइ सह गढ़वा डीइओ रामयतन राम ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ बैठक की़ बैठक में श्री राम […]

विज्ञापन
गढ़वा : उच्च विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों को बच्चों के पढ़ाने के लिए लगाया गया है़ इसके अलावा विभिन्न बीएड कॉलेजों में अध्ययनरत प्रशिक्षु विद्याथियों की भी सेवा ली जायेगी़ मंगलवार को आरडीडीइ सह गढ़वा डीइओ रामयतन राम ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ बैठक की़
बैठक में श्री राम ने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड से प्राप्त निर्देश के अनुसार जिले के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल सुधारने के लिए वैसे सेवानिवृत्त शिक्षक, जो स्वेच्छा से नि:शुल्क रूप से अपनी शैक्षणिक सेवा विद्यालयों में देना चाहते हैं, उन्हें लगाया जाना है़ बैठक में 12 सेवानिवृत्त शिक्षकों की सहमति के पश्चात उन्हें विभिन्न विद्यालयों में कार्य करने हेतु लगाने का निर्णय लिया गया़ इसके अलावा विभिन्न बीएड कॉलेज के विद्याथियों को भी पढ़ाने के लिए स्कूल आवंटित किये गये़ संतोषप्रद पठन-पाठन कार्य संचालित करनेवाले शिक्षकों व प्रशिक्षुओं को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया़
जिन सेवानिवृत्त शिक्षकों को पढ़ाने के लिए स्कूल आवंटित किया गया, उसमें पारसनाथ तिवारी को सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी, बलराम तिवारी को गणित तथा कृष्णानंद पाठक को हिंदी व इतिहास पढ़ाने के लिए गोविंद उवि, ऋषि कुमार तिवारी को भूगोल व अर्थशास्त्र के लिए परियोजना उवि अटौला, सीताराम दूबे को अंग्रेजी के लिए शाहीदेव उवि खरौंधा, कामेश्वर तिवारी को अंग्रेजी एवं रामकिशुन साहू को हिंदी के लिए राकृ उवि हरिहरपुर, दलसिंगार पाल को अर्थशास्त्र के लिए रामसाहू आर्यवैदिक उवि गढ़वा, लक्ष्मीनारायण शुक्ला को अंग्रेजी के लिए रामसाहू उवि गढ़वा, शलिक पांडेय को हिंदी के लिए बालिका उवि गढ़वा, हीरालाल को संस्कृत के लिए परियोजना उवि तोरेलावा तथा दिवाकर प्रसाद को हिंदी व अंग्रेजी के लिए परियोजना उवि बड़गड़ शामिल है़ं
बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों को संबद्ध किया गया
इसी तरह बीएड कॉलेज के विद्याथियों को जिन विद्यालयों से संबद्ध किया गया, उसमें तेतरी चंद्रवंशी बीएड कॉलेज पींडरा को गोविंद उवि गढ़वा, उवि ओबरा, बालिका उवि, कस्तूरबा गांधी उवि मझिआंव तथा मुखदेव प्लस टू उवि मझिआंव, इंदिरा सिंह बीएड कॉलेज को उत्क्रमित उवि रणपुरा, उत्क्रमित उवि सोनेहारा, उत्क्रमित उवि तसरार, उत्क्रमित उवि जरही, प्लसटू उवि मेराल, गोपीनाथ सिंह बीएड कॉलेज लातदाग को कस्तुरबा विद्यालय नगरउंटारी, उउवि गरबांध, उउवि कधवन, परियोजना बालिका उवि भवनाथपुर, उउवि पीपरडीह, नगरउंटारी, उत्क्रमित उवि भलुही खरौंधी, उउवि गनियारी कला धुरकी, उवि झगराखांड़, उवि तोरेलावा, उवि भवनाथपुर, उवि रमना, उवि नगरउंटारी, उवि धुरकी, बीएड कॉलेज रंका को उवि बघवार, उवि फकीराडीह, उवि तसरार, उवि रंका, बालिका उवि रंका, उवि बैरिया बरवा, उवि गासेदाग, उवि रोदो, उवि बांदू, उवि बरदरी, उवि मदगड़ी च, उवि रंका, उवि लवाही कला, उवि भंडरिया, उवि रमकंडा, दिनेश कॉलेज ऑफ एजुकेशन फरठिया को उवि मेराल, बालिका उवि अकलवानी, उवि तेनार, उवि बंका, रामासाहू उवि, उवि बाना, कस्तूरबा गांधी बालिका उवि गढ़वा, उवि गोबरदाहा, आरकेवीएस बीएड कॉलेज को उवि तसरार, उवि रंका, बालिका उवि रंका, उवि गासेदाग, उवि बांदू, उवि बरदरी, उवि रंका शामिल है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola