बिजली की तार की चपेट में आकर भैंस की मौत

Updated at : 12 Jul 2017 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली की तार की चपेट में आकर भैंस की मौत

गढ़वा : गढ़वा थाना के बनपुरवा गांव निवासी लालबहादुर दुबे की भैंस की मंगलवार को बिजली की चपेट में आकर मौत हो गयी. श्री दूबे ने बताया कि खेत में बिजली का तार गिरा हुआ था, जिसका घास होने के कारण नहीं पता चल सका. तार में करंट प्रवाहित हो रहा था. घास चरने के […]

विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा थाना के बनपुरवा गांव निवासी लालबहादुर दुबे की भैंस की मंगलवार को बिजली की चपेट में आकर मौत हो गयी. श्री दूबे ने बताया कि खेत में बिजली का तार गिरा हुआ था, जिसका घास होने के कारण नहीं पता चल सका. तार में करंट प्रवाहित हो रहा था. घास चरने के क्रम में भैंस उक्त तार की चपेट में आ गयी. इससे भैंस की मौत हो गयी.
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त तार बिजली विभाग की लापरवाही के कारण काटकर छोड़ा हुआ था. सूचना देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. पशुपालक लाल बहादुर दुबे ने बिजली विभाग से मुआवजे की मांग की है. इस संबंध में श्री दूबे ने कहा कि यह भैंस ही उनके जीवकोपार्जन का साधन था. वह दूध बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola