सड़क निर्माण से खुलेंगे विकास के रास्ते : विधायक
Updated at : 07 Jul 2017 10:30 AM (IST)
विज्ञापन

क्षेत्र में 437 किमी लंबी सड़क का निर्माण हो रहा है़ 2.35 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क गढ़वा : विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने गुरुवार को मेराल प्रखंड के दलेली गांव में 2.35 करोड़ की लागतवाले पीसीसी पथ का शिलान्यास किया़ राज्य संपोषित योजना के तहत ग्रामीण विकास विभाग से बननेवाली यह पथ काफी महत्वपूर्ण […]
विज्ञापन
क्षेत्र में 437 किमी लंबी सड़क का निर्माण हो रहा है़
2.35 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क
गढ़वा : विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने गुरुवार को मेराल प्रखंड के दलेली गांव में 2.35 करोड़ की लागतवाले पीसीसी पथ का शिलान्यास किया़ राज्य संपोषित योजना के तहत ग्रामीण विकास विभाग से बननेवाली यह पथ काफी महत्वपूर्ण है. दलेली स्कूल से कमरमां बस्ती तक इस पथ का निर्माण कराया जायेगा़ इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक श्री तिवारी ने कहा कि पूरे गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में 437 किमी लंबी सड़क का निर्माण हो रहा है़ आनेवाले दो-तीन साल में निर्माण के लिए कोई सड़क भी नहीं बचेगी़
पहले के जनप्रतिनिधि भले लोगों को झूठा आश्वासन देते हो, लेकिन उन्होंने जनता से जो वादा किया, वह निभा रहे हैं. सड़क के निर्माण से आवागमन बहाल होती है, जिससे विकास के रास्ते खुलते हैं. इसी उद्देश्य से प्राथमिकता के तहत सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है़ उनके विस क्षेत्र के उपेक्षित प्रखंड व अत्यंत दुरूह क्षेत्रों में भी सड़कों का निर्माण किया गया है़
उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे कार्य का मूल्यांकन जरूर करें. विधायक श्री तिवारी ने कहा कि सड़क के अलावा बिजली व शिक्षा के विकास के क्षेत्र में भी अमूल-चूल परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं.
भाजपा की केंद्र व राज्य दोनों की सरकार लोगों का दुख-दर्द समझती है और उस अनुरूप काम करने में विश्वास करती है़ उन्होंने कहा कि जनता की जो भी समस्या होगी, वे उनसे बेझिझक रख सकते हैं. इस अवसर पर कुंदन चंद्रवंशी, उदय कुशवाहा, अकबर अली,डॉ लाल मोहन, संजय भगत, अजय जायसवाल, श्रीकांत पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




