पहली बारिश में ही गिरे तीन पोल

Published at :07 Jul 2017 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
पहली बारिश में ही गिरे तीन पोल

तीनों पोल तीन से चार फ़ीट ही जमीन में गड़े हुए थे मेराल : मेराल बिजली सब स्टेशन को जोड़ने वाली 33 हजार केवी का तीन पोल व तार पहले ही बारिश में टूट कर जड़ से उलट गया. यह पोल मेराल-संगबरिया रोड रेलवे लाइन के पास, लालजी यादव के घर के पास तथा चतरीदामर […]

विज्ञापन
तीनों पोल तीन से चार फ़ीट ही जमीन में गड़े हुए थे
मेराल : मेराल बिजली सब स्टेशन को जोड़ने वाली 33 हजार केवी का तीन पोल व तार पहले ही बारिश में टूट कर जड़ से उलट गया. यह पोल मेराल-संगबरिया रोड रेलवे लाइन के पास, लालजी यादव के घर के पास तथा चतरीदामर के पास अवस्थित है. सभी तीनों पोल तीन से चार फ़ीट ही जमीन में गड़े हुए थे. यह घटना बीती रात की है़ पोल गिरने से राजू यादव, लालजी यादव, पंचम यादव व लक्ष्मण यादव का घर तथा परिवार बाल-बाल बच गया है़
विदित हो कि पिछले 27 अप्रैल को बिजली विभाग के महाप्रबंधक व अधीक्षण अभियंता ने मेराल सब स्टेशन को औपचारिक रूप से चालू किया था़ इस दौरान संवेदक संतोष सोनी ने तार व पोल गाड़े गाये हैं.
यह पोल बी मोड़ ग्रिड से जुड़ता है़ पोल गिरने की सूचना पर बिजली विभाग ने आनन-फानन में लाइन काट कर तार-पोल खड़ा कर रहे हैं. मौके पर उपस्थित डॉ अनिल साव, मुनेश्वर यादव,रामजी यादव, लक्ष्मण यादव, राजू यादव, राजेंद्र राम आदि ने बताया कि सभी पोल में स्ट्रैक लगाया जाना था तथा लगभग 10 फीट गड्ढा होना चाहिए थे़ लेकिन इसका पालन नहीं किया गया़ इसके कारण यह स्थिति बनी है़ इस तरह के पोल से सड़क के किनारे कभी भी दुर्घटना घट सकती है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola