यौन शोषण का आरोपी चिकित्सक गिरफ्तार

Published at :05 Jul 2017 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
यौन शोषण का आरोपी चिकित्सक गिरफ्तार

एएनएम के साथ दो साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप प्राथमिकी दर्ज होने के बाद रमना से भाग कर नाम बदल कर रोहतास में चला रहा था क्लिनिक गढ़वा : गढ़वा जिले की मेराल पुलिस ने बिहार के रोहतास जिला के डेहरी ऑन सोन के झोला छाप चिकित्सक सुरेंद्र कुमार मेहता […]

विज्ञापन

एएनएम के साथ दो साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद रमना से भाग कर नाम बदल कर रोहतास में चला रहा था क्लिनिक

गढ़वा : गढ़वा जिले की मेराल पुलिस ने बिहार के रोहतास जिला के डेहरी ऑन सोन के झोला छाप चिकित्सक सुरेंद्र कुमार मेहता को गिरफ्तार किया है़ उसे अकोड़ीगोला सासाराम से गिरफ्तार किया गया है़

गढ़वा एसपी मो अरसी ने एक पत्रकार वार्ता कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सुरेंद्र कुमार मेहता रमना व मझिआंव में रहकर क्लिनिक चलाता था़ वह उसी क्लिनिक में एएनएम के रूप में विशुनपुरा की एक युवती को बतौर एएनएम के रूप में क्लिनिक में बहाल किया था़ इस दौरान उसने युवती को शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक यौन शोषण करता रहा़ युवती को जब यह अहसास हुआ कि सुरेंद्र उसके साथ शादी नहीं करेगा, तो उसने पिछले नौ सितंबर 2016 को उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया था़

मामला दर्ज होते ही गिरफ्तारी से बचने के लिए वह रमना व मझिआंव दोनों जगह का क्लिनिक बंदकर फरार हो गया़ एसपी ने बताया कि सुरेंद्र मेहता रमना व मझिआंव में क्लिनिक खोलने से पूर्व पलामू के जपला में भी क्लिनिक खोलकर लोगों का इलाज कर रहा था़ लेकिन वहां विवाद में फंसने के बाद क्लिनिक बंदकर इधर आ गया था़ उन्होंने बताया कि वर्तमान में वह रोहतास में अपना नाम बदलकर क्लिनिक संचालित कर रहा था़ पुलिस को यह गुप्ता सूचना मिलने के बाद उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola