रोष: भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च, सभा की, कहा अल्पसंख्यकों पर हमला बरदाश्त नहीं

Published at :04 Jul 2017 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
रोष: भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च, सभा की, कहा अल्पसंख्यकों पर हमला बरदाश्त नहीं

गढ़वा: भाकपा माले ज़िला कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को राज्य में अल्पसंख्यकों पर हो रहे लगातार हमले के विरोध में राज्यव्यापी प्रतिवाद मार्च निकाला गया. प्रतिवाद मार्च की शुरुआत माले के जिला कार्यालय से की गयी, जो मुख्य मार्ग होते हुए रंका मोड़ तक पहुंचा. रंका मोड़ पर पहुंचने के बाद प्रतिवाद मार्च एक […]

विज्ञापन
गढ़वा: भाकपा माले ज़िला कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को राज्य में अल्पसंख्यकों पर हो रहे लगातार हमले के विरोध में राज्यव्यापी प्रतिवाद मार्च निकाला गया. प्रतिवाद मार्च की शुरुआत माले के जिला कार्यालय से की गयी, जो मुख्य मार्ग होते हुए रंका मोड़ तक पहुंचा. रंका मोड़ पर पहुंचने के बाद प्रतिवाद मार्च एक विरोध सभा में बदल गया.

इस मौके पर माले नेताओं ने कहा कि अलामुद्दीन अंसारी (रामगढ़), सलमान चतरा निवासी की हत्या औऱ गिरिडीह के उस्मान अंसारी पर प्राणघातक हमला तथा घर जलाने के खिलाफ भाकपा माले ने राज्यव्यापी प्रतिवाद मार्च व विरोध सभा की है. उन्होंने कहा कि मोदी व रघुवर दास के शासन में कानून को ताक पर रख दिया गया है. रोज उन्मादी भीड़ व गिरोह के जरिये सत्ता संरक्षण में नफरत के लिए लगातार निर्मम व बर्बर तरीके से हत्याएं की जा रही हैं.

इससे मानव समाज कलंकित व अचंभित है. नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के घड़ियाली आंसू वाले बयान के बाद भी गो रक्षा के नाम पर गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रहा है. झारखंड प्रदेश में पीएम के बयान के बाद फिर ताजातरीन घटना रामगढ़ के अलामुद्दीन अंसारी को भीड़ ने मार डाला. चतरा, पिपखार, बहेरा गांव के एक युवक सलमान को पुलिस ने गोली मार दी.

माले नेताओं ने कहा कि पूरे झारखंड में कानून व्यवस्था फेल है. आवाज़ उठाने वालों पर दमन किया जा रहा है. इस अवसर पर सुषमा मेहता, कालीचरण मेहता, लालमुनी गुप्ता, बिरेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश उरांव, नन्हकू अंसारी, सुलेमान अंसारी, उस्मान अंसारी, रहमतुल्लाह अंसारी, अफजल हुसैन, रेयाज अंसारी, मोमताज अंसारी, सगीर चांद, अफताब अंसारी, सदरुद्दीन अंसारी, सराजुद्दीन अंसारी, प्यारी उरांव, सुकन उरांव, प्रमोद राम, प्रदीप बियार, बिकाश मेहता, सुरेंद्र पांडेय, विनय यादव, आवमी इंसाफ मंच के सचिव इमतियाज अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola