बिजली की पोल से टकरायी बाइक, दो घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jul 2017 11:55 AM (IST)
विज्ञापन

मझिआंव. मझिआंव-बरडीहा मुख्य पथ पर कौआखोह गांव के समीप पहाड़ी ढलान पर तेज रफ्तार से जा रही एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से टकरा गयी. इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार लेभरी गांव निवासी इलियास अंसारी का पुत्र मंसूर अंसारी व कामेश्वर प्रजापति के पुत्र अखिलेश प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गये […]
विज्ञापन
मझिआंव. मझिआंव-बरडीहा मुख्य पथ पर कौआखोह गांव के समीप पहाड़ी ढलान पर तेज रफ्तार से जा रही एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से टकरा गयी.
इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार लेभरी गांव निवासी इलियास अंसारी का पुत्र मंसूर अंसारी व कामेश्वर प्रजापति के पुत्र अखिलेश प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. ग्रामीणों ने दोनों को रेफरल अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मंसूर को गढ़वा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. इस बारे में घायल के परिजनों ने बताया कि मंसूर को गढ़वा सदर अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार के बाद उसकी खराब हो रही स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




