विवाहिता ने की आत्महत्या की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jul 2017 11:55 AM (IST)
विज्ञापन

मायके वालों ने लगाया हत्या का अारोप मझिआंव : बरडीहा थाना के बरडीहा बाजार निवासी बबन प्रसाद की पत्नी शीलवंती देवी ने (27) फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली़ सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया़ इधर मृतका के मायके भवनाथपुर थाना के कैलान गांव […]
विज्ञापन
मायके वालों ने लगाया हत्या का अारोप
मझिआंव : बरडीहा थाना के बरडीहा बाजार निवासी बबन प्रसाद की पत्नी शीलवंती देवी ने (27) फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली़ सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया़ इधर मृतका के मायके भवनाथपुर थाना के कैलान गांव में उसके पिता अमीरका साह को मिली वे आनन फानन में बरडीहा थाना में आये और अपने दामाद पर गला घोंट कर मार देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बबन प्रसाद अपने भाइयों से अलग घर बनाकर रहता है़
गुरुवार को शाम में पति-पत्नी में काफी झगड़ा हुआ था़ शुक्रवार को दिन के 11बजे बबन जैसे ही डीलर के पास केरोसिन लेने गया,उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली़ जबकि मृतका के पिता का कहना है कि बबन ने उसको गला दबा कर मार दिया और खुद बचने के लिए शव को लटकाकर फांसी का रूप दे दिया. ताकि पुलिस को कोई शक नहीं हो़ इधर थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया कि इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




