1000 किलो जवा महुआ किया नष्ट

1000 किलो जवा महुआ किया नष्ट
बड़गड़. बड़गड़ थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की. शुक्रवार को भंडरिया पुलिस निरीक्षक अभिजित गौतम मिश्र के नेतृत्व में बरकोल व टेहरी गांव में छापेमारी की गयी. इसा दौरान 1000 किलोग्राम जवा महुआ और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने लोगों से भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस देने की अपील की, ताकि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके. इस मौके पर
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




