टेंपो की चपेट में आकर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टेंपो की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन

गालूडीह.

सड़क दुर्घटना के बाद रविवार को पुतड़ू गांव निवासी भवानी महतो के इकलौते पुत्र देबू महतो (23) की इलाज के दौरान टीएमएच अस्पताल जमशेदपुर में मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, शनिवार रात देबू टेंपो से नाइट ड्यूटी करने जमशेदपुर जा रहा था. इस दौरान बड़ाबांकी के पास एक दूसरे टेंपो के साथ टक्कर हो गयी. जिसमें देबू महतो बुरी तरह से घायल हो गया था. युवक के सिर में काफी चोटें आयी थीं. घटना के बाद खून से लहूलुहान युवक को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराया था. युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए एमजीएम अस्पताल द्वारा टीएमएम रेफर किया गया था, जहां युवक का इलाज चल रहा था. रविवार को टीएमएच अस्पताल द्वारा युवक को रिम्स रेफर किया गया. लेकिन रविवार शाम इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola