East Singhbhum News : लेबलिंग कार्य में लगी मशीन हाई टेंशन तार में सटी, मजदूर झुलसा

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : लेबलिंग कार्य में लगी मशीन हाई टेंशन तार में सटी, मजदूर झुलसा

घाटशिला. गोपालपुर आरओबी के नीचे चल रहा रेलवे का काम

विज्ञापन

घाटशिला.

घाटशिला थाना क्षेत्र में गोपालपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार को कार्य के दौरान एक मजदूर हाई टेंशन तार की चपेट में आने गंभीर रूप से झुलस गया. घायल मजदूर हजारीबाग जिले के रामगढ़ थानांतर्गत चरही गांव स्थित दाहु दागा निवासी संदीप कुमार महतो (20) है. घटना के बाद ग्रामीणों और ठेकेदार के कर्मियों ने तत्काल घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सक डॉ शंकर टुडू ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देख एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया. चिकित्सक के अनुसार, मजदूर लगभग 40 प्रतिशत झुलस चुका है.

जोरदार आवाज के साथ दूर फेंका गया मजदूर

जानकारी के अनुसार, गोपालपुर रेलवे ओवरब्रिज की पोल संख्या 213/32ए के पास आरओबी से संबंधित कार्य चल रहा है. इसी दौरान संदीप महिंद्रा ब्लाजो चलाने का कार्य कर रहा था. लेबलिंग के दौरान मशीन का संपर्क नीचे से गुजर रहे 25 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार से हो गया. इससे जोरदार आवाज हुई. मजदूर उसकी चपेट में आ गया. करंट लगते ही वह दूर फेंका गया.

पुलिस व आरपीएफ ने जांच शुरू की प्रथम दृष्टया में लापरवाही की आशंका

सूचना मिलने पर घाटशिला थाना की पुलिस और आरपीएफ की टीम पहुंची. मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि रेलवे की गति शक्ति योजना के तहत जय शिव कंस्ट्रक्शन काम करा रहा था. हालांकि, घटना के बाद संवेदक अपना नाम बताने से बचता रहा. घाटशिला पुलिस ने बताया कि दुर्घटना हुई है. प्रथम दृष्टया में लापरवाही की आशंका है. किस एजेंसी से कार्य कराया जा रहा है. सुरक्षा मानकों का पालन किया गया या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद मामले का होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola