गालूडीह : एनएच पर संदिग्ध हालत में बेहोश मिली युवती
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
युवती के स्वस्थ होने का इंतजार
विज्ञापन
गालूडीह. गालूडीह थाना क्षेत्र के दारीसाई गांव के पास मंगलवार को हाइवे किनारे 25 वर्षीय युवती बेहोशी की हालत में मिली. जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीण अहले सुबह हाइवे किनारे टहल रहे थे. उन्होंने देखा कि सड़क किनारे एक युवती अर्धनग्न अवस्था में बेहोश पड़ी है. शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे. ग्रामीणों ने गालूडीह पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने 108 एंबुलेंस बुलाकर युवती को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला में भर्ती कराया. युवती का इलाज चल रहा है. पुलिस युवती की पहचान कराने में जुटी है. युवती के स्वस्थ होने पर बयान लेने के बाद घटना की पूरी जानकारी पुलिस को मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










