East Singhbhum News : विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 23 नवंबर से शुरू होगी
Updated at : 17 Nov 2025 12:19 AM (IST)
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 18 टीमें भाग लेंगी, प्रत्येक टीम में अंडर-19 के चार व अंडर 16 के दो खिलाड़ी प्लेइंग 11 में होना अनिवार्य
विज्ञापन
घाटशिला.
18वीं विजय बोस मेमोरियल पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 की तैयारियों को लेकर रविवार को घाटशिला के एक होटल में रूरल कमेटी की बैठक हुई. जिला कोऑर्डिनेटर धनजी सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एसडीओ, संयुक्त सचिव सहकारिता विभाग के सत्यवीर रजक व काउंटी क्रिकेट क्लब के सचिव राजीव बदान उपस्थित थे. इस दौरान निर्णय लिया कि टूर्नामेंट की शुरुआत 23 नवंबर से होगी.ए और बी डिवीजन के चयनित खिलाड़ियों के लिये विशेष कैंप की घोषणा
श्री सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों का चयन अपने ही क्षेत्र से किया जायेगा. उन्होंने अंडर-19 और अंडर-16 वर्ग के बच्चों को प्रतियोगिता में अवसर प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया. श्री बदान ने ए डिविजन और बी डिवीजन के चयनित खिलाड़ियों के लिए एक विशेष कैंप आयोजित करने की घोषणा की. श्री रजक ने कहा कि जिला के ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, जो राष्ट्रीय स्तर तक खेल सकते हैं. उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया. स्वागत भाषण तरुण कुमार नाग व धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी शकील अहमद ने किया. मौके पर अजय कुमार दास, रेमंड, विकास मिश्रा, मनोज सिंह, अशोक कर, प्रभाष पातर, शिव प्रसाद डेविड, विजय सिंह, अर्जुन सिंह, शिवाजी चटर्जी, शंभू महावीर महतो, सागर आचार्य, कौशिक महतो आदि उपस्थित थे.बैठक में लिए गये कई निर्णय
बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गये, जिसमें रजिस्ट्रेशन फॉर्म 17 नवंबर से तरुण कुमार नाग घाटशिला से प्राप्त कर सकते हैं. सभी प्रखंड के कमेटी अपने-अपने टीम का चयन 22 नवंबर से पहले करेंगे. जिला कोऑर्डिनेटर धनजी सिंह को रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करना होगा. टूर्नामेंट में 18 टीम हिस्सा लेगी. बहरागोड़ा व राखा कॉपर में मैच ता आयोजन होगा. प्रत्येक टीम में अंडर-19 के चार व अंडर 16 के दो खिलाड़ी प्लेइंग 11 में होना अनिवार्य है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




