तमाड़ में मुसाबनी के दो युवकों की मौत, एक घायल

बिहार के नवादा से स्कॉर्पियो से मुसाबनी जा रहे दो युवकों की शुक्रवार तड़के सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वहीं, एक युवक घायल हो गया. दुर्घटना तमाड़ में एनएच पर खड़े वाहन से स्काॅर्पियो के पीछे से टकराने की वजह से हुई.
मुसाबनी : बिहार के नवादा से स्कॉर्पियो से मुसाबनी जा रहे दो युवकों की शुक्रवार तड़के सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वहीं, एक युवक घायल हो गया. दुर्घटना तमाड़ में एनएच पर खड़े वाहन से स्काॅर्पियो के पीछे से टकराने की वजह से हुई. चालक मुसाबनी के बादिया निवासी अजहर अली तथा जुबैद हुसैन उर्फ जेबी बुरी तरह से घायल हो गये थे, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी, जबकि बीच की सीट पर बैठा बादिया निवासी अजहर हुसैन बुरी तरह से घायल हो गया. उसका इलाज रांची में चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बनी है. दुर्घटना की सूचना पाकर परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं. दो युवकों की मौत की खबर से मुसाबनी में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक जुबैद हुसैन अपने पीछे दो बच्चे एवं पत्नी को छोड़ गया है, जबकि अजहर अली अविवाहित था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










