East Singhbhum News : घाटशिला बार एसो कार्यालय का ताला खोलकर ~2.25 लाख की संपत्ति चोरी

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : घाटशिला बार एसो कार्यालय का ताला खोलकर ~2.25 लाख की संपत्ति चोरी

10 बैटरियां और सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए, सफाई कर्मी के रेगुलेटर बंद करने के बाद हादसा टला

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला बार एसोसिएशन कार्यालय का ताला खोलकर चोरों ने मंगलवार की रात करीब 2.25 लाख रुपये मूल्य की संपत्तियों पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी बुधवार सुबह तब हुई जब सफाई कर्मी काम पर पहुंची. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है. चोरों ने मुख्य गेट और बैटरी कक्ष का ताला खोलकर बड़े आराम से वारदात को अंजाम दिया. कार्यालय से 10 बड़ी बैटरियां और सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर व अन्य उपकरणों की चोरी कर ली. हैरानी की बात यह है कि चोरों ने जाते-जाते गैस सिलेंडर को चूल्हे से अलग कर खुला छोड़ दिया था. उससे गैस लीक हो रही थी. सफाई कर्मी सैलेत वाल्मीकी ने सुबह पहुंचकर रेगुलेटर बंद किया. इससे एक बड़ा हादसा टल गया.

पुराना कोर्ट परिसर बना असामाजिक तत्वों का अड्डा:

अधिवक्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाये हैं. उनका कहना है कि शाम होते ही पुराना कोर्ट परिसर असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है. कोर्ट परिसर में न तो पर्याप्त रोशनी है और न ही किसी स्थाई चौकीदार की नियुक्ति की गयी है. क्षेत्र में बैटरी चोरी का यह पहला मामला नहीं है. 21 अगस्त 2025 को फूलडुंगरी में 3 लाख की बैटरियां चोरी हुई थीं, जिसका अब तक पता नहीं चल सका है. चोरी गई बैटरियों की संख्या और वजन को देखते हुए अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों ने किसी चारपहिया वाहन का इस्तेमाल किया है. मौके पर अध्यक्ष राकेश शर्मा, पतित पावन बांसुरी, बबलू सोरेन, विश्वनाथ पात्रा सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे. अधिवक्ताओं ने पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है. घटना की सूचना मिलने पर एसआई उमेश कुमार, पंकज कालिंदी व एएसआई आलोक कुमार भी पहुंचे.

पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से जांच शुरू की :

घटना की सूचना मिलते ही बार एसोसिएशन के महासचिव आरपी मुखर्जी ने थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा को सूचित किया. पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए महासचिव ने ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग से भी मुलाकात की. उन्होंने घटना की जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola