East Singhbhum News : शिक्षण व्यवस्था में सुधार से तारामणि स्मारक विद्यालय को मिली नयी पहचान

स्कूल ने मैट्रिक व इंटर में झारखंड का छठा व आठवां टॉपर दिये
घाटशिला. घाटशिला प्रखंड के काड़ाडूबा स्थित तारामणि स्मारक उच्च विद्यालय ने बीते कुछ वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है. वर्ष 2016-17 में विद्यालय को प्लस टू का दर्जा मिला. वर्ष 2018 में प्रधानाध्यापिका हेमलता सिंह ने कार्यभार संभाला. उनके नेतृत्व में विद्यालय के शैक्षणिक माहौल में व्यापक सुधार हुआ. आज विद्यालय में कुल 20 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि दो शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर अन्यत्र पदस्थापित हैं. वर्ष 2025 की मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय के छात्र विकास दास ने झारखंड में छठा स्थान प्राप्त किया. वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में छात्रा मीनू पाल ने राज्य में आठवां स्थान हासिल किया.
स्कूल में 574 विद्यार्थी अध्ययनरत
वर्तमान में विद्यालय में कक्षा 9 में 142, कक्षा 10 में 155, कक्षा 11 में 142 तथा कक्षा 12 में 135 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं. स्कूल में लगभग 574 विद्यार्थी हैं. झारखंड सीमा क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां पश्चिम बंगाल के आस पास के विद्यार्थी भी आते हैं.50 बेड का भवन तैयार, हैंड ओवर का इंतजार :
विद्यालय प्रांगण में वर्ष 2008-09 में 50 बेड का एक भवन बनकर तैयार है. अब तक हैंडओवर नहीं हो सका है. यह भवन मिल जाता है तो शैक्षणिक गतिविधियों को और विस्तार मिल सकता है.भवन की कमी अब भी चुनौती : प्रधानाध्यापिका
प्रधानाध्यापिका हेमलता सिंह ने बताया कि विद्यालय की स्थिति में काफी सुधार हुआ है. हालांकि भवन की कमी अब भी बड़ी चुनौती है. पूर्व मंत्री सह विधायक स्व. रामदास सोरेन के प्रयास से विद्यालय में दो कमरों का भवन व साइकिल स्टैंड का निर्माण कराया गया था. वहीं पंचायत समिति निधि से एक स्टेज का निर्माण हुआ है. बावजूद प्लस टू विद्यालय के अनुरूप पर्याप्त भवन और चहारदीवारी की आवश्यकता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




