ePaper

East Singhbhum News : फूलडुंगरी बस स्टैंड में राजस्व वसूली करेगा महावीर रोजस्टिक, "15.50 लाख में लिया टेंडर

Updated at : 18 Jan 2026 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : फूलडुंगरी बस स्टैंड में राजस्व वसूली करेगा महावीर रोजस्टिक,  "15.50 लाख में लिया टेंडर

जमशेदपुर जिला परिषद कार्यालय ने नीलामी प्रक्रिया पूरी करायी

विज्ञापन

घाटशिला. घाटशिला के फूलडुंगरी बस स्टैंड की नीलामी जमशेदपुर जिला परिषद कार्यालय द्वारा करायी गयी. इस नीलामी में महावीर रोजस्टिक ने करीब 15 लाख 50 हजार रुपये की बोली लगाकर टेंडर हासिल किया. यह टेंडर 15 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगा. नीलामी से पूर्व फूलडुंगरी बस स्टैंड से राजस्व वसूली का कार्य घाटशिला अंचल कार्यालय द्वारा किया जा रहा था. अब जिला परिषद से टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंचल कार्यालय ने राजस्व वसूली बंद कर दी है. 16 जनवरी से टेंडरधारी ने विधिवत राजस्व वसूली शुरू कर दी है. नई व्यवस्था के तहत बहरागोड़ा से आने वाली बसों से 150 रुपये व मुसाबनी से आने वाली बसों से 130 रुपये वसूले जा रहे हैं. वहीं छोटी गाड़ी और मैजिक पैसेंजर से 50 रुपये तथा टेंपो चालकों से 30 रुपये राजस्व वसूल की जा रही है. इस संबंध में घाटशिला की सीओ निशांत अंबर ने बताया कि जमशेदपुर जिला परिषद कार्यालय से टेंडर होने के बाद अंचल कार्यालय द्वारा की जा रही राजस्व वसूली को रोक दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola