Chaibasa News : खड़े ट्रेलर से टकराया वैन, साला की मौत, बहनोई व साथी गंभीर

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : खड़े ट्रेलर से टकराया वैन, साला की मौत, बहनोई व साथी गंभीर

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

एमजीएम. पिपला के पास नारगा में अहले सुबह हुआ हादसा

विज्ञापन

गालूडीह.

एमजीएम थाना क्षेत्र में पिपला के पास रविवार की सुबह पांच बजे खड़े ट्रेलर में मछली लदा पिकअप वैन टकरा गया. दुर्घटना में पिकअप वैन का खलासी जीतेन बेरा ( 27 वर्ष) की मौत हो गयी. वहीं, चालक प्रतीत साहिल और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक जीते बेरा चालक साहिल का साला था. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. वहीं, दोनों घायलों को एमजीए�� अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने पिकअप वैन और ट्रेलर को जब्त कर लिया है. पुलिस के अनुसार, पिकअप वैन मेदनीपुर (पश्चिम बंगाल) मछली लेकर से जमशेदपुर की ओर आ रहा था.

सड़क पर बिखरीं मछलियां, एनएच का एक छोर हुआ जाम

हाइवे किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से मछली लदा पिकअप वैन टकरा गयी. पिकअप का अगला हिस्सा ट्रेलर के अंदर घुस गया. हादसा के बाद एनएच पर मछलियां फैल गयीं. दुर्घटना के बाद एनएच का एक छोर जाम हो गया. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इसके बाद पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर आवागमन शुरू किया.

एक वर्ष पूर्व हुई थी जितेन की शादी

हादसा की जानकारी मिलने पर मृतक जीतेन बेरा के घरवाले एमजीएम अस्पताल पहुंचे. मृतक पश्चिमी मेदिनीपुर के सालगीनी थाना अंतर्गत आमझोड़ का रहने वाला था. परिजनों ने बताया कि एक वर्ष पूर्व जीतेन का विवाह हुआ था. पिकअप वैन चालक प्रतीत साहिल उसका बहनोई है. जीजा-साला साथ में मछली गाड़ी में चलते थे.

एनएच किनारे खड़े वाहनों से पूर्व में जा चुकी है जान

एनएच किनारे भारी वाहनों की पार्किंग से पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है. भारी वाहन के चालक अवैध रूप से एनएच किनारे वाहनों की पार्किंग करते हैं. बीते दो फरवरी को टाटा-रांची एनएच पर ररगांव में खड़े ट्रक से कार टकरा गयी थी. इसमें गोलमुरी (जमशेदपुर) निवासी रितु राज कुमार और जान्हवी कुमारी की मौत हो गयी थी. वहीं, रोहिणी सिंह गभीर रूप से घायल हो गयी थी. इसके अलावा अन्य कई हादसे एनएच पर हो चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola