East Singhbhum News : सभी धर्मों का अंतिम लक्ष्य एक ही है : कमलाकांति

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : सभी धर्मों का अंतिम लक्ष्य एक ही है : कमलाकांति

हाता के पोड़ा भालकी में रामकृष्ण कथामृत उत्सव का आयोजन

विज्ञापन

कोवाली. जुड़ी पंचायत के हाता स्थित माताजी आश्रम द्वारा आठ दिवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को पोड़ा भालकी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित नित्यानंद गोस्वामी ने किया. इस अवसर पर कमलाकांति घोष ने कहा कि रामकृष्ण कथामृत, जिसे ””””श्रीश्री रामकृष्ण कथामृत”””” भी कहते हैं, कथामृत में रामकृष्ण के उपदेशों और शिक्षाओं का वर्णन है, जो आध्यात्मिक साधकों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करते हैं. रामकृष्ण ने सभी धर्मों की एकता पर जोर दिया. कहा कि सभी धर्मों का लक्ष्य एक ही है. कथामृत में जीवन, कर्म और ज्ञान के बारे में महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए गए. रामकृष्ण कथामृत में भगवान रामकृष्ण ने मनोवैज्ञानिक, आध्यात्मिक और रोजमर्रा की प्रासंगिकता के क्षेत्रों को उजागर किया, जो लगातार हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं. इस अवसर पर सुनील कुमार दे, पतित पावन दास, प्रवीर दास, तड़ित मंडल आदि ने अपनी भूमिका निभायी. मौके पर मुकुल मंडल, वंदना मंडल, तपन कुमार मंडल, भास्कर दे, सावित्री गोप, मंडल, तपन मंडल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola