East Singhbhum News : पोटका को हरा जमशेदपुर बना चैंपियन, 1.70 लाख नकद मिले

Updated:
विज्ञापन

जगन्नाथपुर स्टेडियम में दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का समापन, उमड़ी भीड़

विज्ञापन

गालूडीह. घाटशिला प्रखंड की बनकांटी पंचायत स्थित जगन्नाथपुर स्टेडियम में आदिवासी ब्वॉयज क्लब (एबीसी) के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार शाम को फाइनल मुकाबले साथ समापन हो गया. फाइनल में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. मुकाबले में असम समेत अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी शामिल हुए, जिससे लोगों में उत्साह दिखा. 30 जनवरी से शुरू फुटबॉल महाकुंभ में 24 टीमों ने भाग लिया. 31 जनवरी शनिवार शाम को फाइनल मैच खेला गया. फाइनल मैच ग्लोरी एंड ग्लोरी जमशेदपुर और किंग फिशर पोटका की टीम बीच खेला गया. इसमें ग्लोरी एंड ग्लोरी जमशेदपुर की टीम ने 2-1 से जीत हासिल कर चैंपियन बनी. मुख्य अतिथि ने विजेता टीम जमशेदपुर को 1 लाख 70 हजार नकद और ट्रॉफी तथा उप विजेता टीम पोटका को 1 लाख 20 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. तीसरे और चौथे स्थान रही टीमों को 70-70 हजार रुपये और पांचवें और छठे स्थान रही टीमों को 15-15 हजार रुपये नकद दिया गया. स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहा. मौके पर कई तरह के पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये.

ऑर्केस्ट्रा में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

शनिवार को सुबह से दोपहर तक जगन्नाथपुर स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता भी हुई. रात में भंज बागान ऑर्केस्ट्रा देखने ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. ऑर्केस्ट्रा में निर्मला किस्कू, कुमार सावन, डी सर आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक संताली गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं साथी डांस ग्रुप के कलाकारों ने हिंदी, संताली, नागपुरी, ओड़िया आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया. समारोह में झामुमो नेता कालीपद गोराई, जगदीश भकत, सोनाराम सोरेन, लक्ष्मी रानी माझी, गोविंद मार्डी, जुगल हांसदा, पतित हांसदा, पद सोरेन, करण चंद्र मार्डी, हेमचंद्र हांसदा, बहादुर सोरेन, विमल मार्डी, सुशील मार्डी, बबलु हुसैन, रतन महतो, दुलाराम टुडू, बादल किस्कू, सुजय सिंह, अंकुर कावड़ी, कौशिक कुमार, बाबूलाल मुर्मू आदि उपस्थित थे.

बेहतर खेलें और नौकरी पायें: सोमेश

मौके पर विधायक सोमेश सोरेन ने कहा फुटबॉल दुनिया का सबसे रोमांचक और ताकत का खेल है. खेल में मेहनत और लगन हो तो खिलाड़ियों को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है.सरकार खेल नीति बनाकर खिलाड़ियों को नौकरी दे रही है. बेहतर खेलें और नौकरी पायें. मंच पर विधायक को कमेटी की ओर से सम्मानित भी किया गया. खेल शुरू होने के पूर्व दिशोम गुरु शिबू सोरेन व पूर्व मंत्री रामदास सोरेन, पूर्व मुखिया ठाकुर प्रसाद मार्डी, पूर्व फुटबॉलर समेत तमाम शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola