चाकुलिया में खुलेगी तीरंदाजी व फुटबॉल प्रशिक्षण अकादमी

Updated at : 21 Jun 2024 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
चाकुलिया में खुलेगी तीरंदाजी व फुटबॉल प्रशिक्षण अकादमी

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

30 जून को हूल दिवस पर होगा उद्घाटन, नि:शुल्क प्रशिक्षण मिलेगा, एकेडमी को लेकर 15 -15 सदस्यों की वर्किंग कमेटी बनायी गयी, तीरंदाजी के 30 और फुटबॉल के 60 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जायेगा

विज्ञापन

चाकुलिया. चाकुलिया स्थित विधायक कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. 30 जून को हूल दिवस पर मिनी तीरंदाजी व फुटबॉल प्रशिक्षण अकादमी शुरू करने और उद्घाटन समारोह र चर्चा की गयी. तीरंदाजी व फुटबॉल प्रशिक्षण अकादमी का मुख्य संरक्षक विधायक समीर मोहंती को बनाया गया. साहेब राम मांडी को संयोजक व मुखिया दशरथ मुर्मू को सह संयोजक चुना गया. बहरागोड़ा और गुड़ाबांदा प्रखंड के लिए मुखिया विधान चंद्र मांडी संयोजक और सकिला हेंब्रम को सह संयोजक चुने गये. तीरंदाजी एवं फुटबॉल एकेडमी को लेकर 15 -15 सदस्यों की वर्किंग कमेटी बनायी गयी. तीरंदाजी प्रशिक्षण के लिए 8 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों को 25 जून तक आवेदन करने की तिथि तय की गयी है. फुटबॉल के लिए 10 वर्ष से 16 वर्ष तक के बच्चों (बालक- बालिका) को प्रशिक्षित किया जायेगा. ट्रायल के दौरान राज्य और राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक की ओर से चयनित तीरंदाजी के 30 और फुटबॉल के 60 प्रतिभावान बच्चों को नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जायेगा. यह पूर्ण रूप से नि:शुल्क रहेगा. इस प्रशिक्षण अकादमी के संचालक युवा समाजसेवी राकेश मोहंती व विकास मिश्रा होंगे. 25 जून तक आवेदन करना होगा. 25 जून से 29 जून तक सभी बच्चों का ट्रायल चाकुलिया स्थित मनोहर लाल उच्च विद्यालय मैदान में होगा. उसमें से चयनित बच्चों को नियमित प्रशिक्षण के लिए 30 जून को विधिवत रूप से हूल दिवस पर वीर शहीद सिद्धू – कान्हू फुटबॉल एंड आर्चरी अकादमी का उद्घाटन किया जायेगा. फुटबॉल प्रशिक्षण के लिए नामांकन से लेकर प्रशिक्षण तक के विभिन्न व्यवस्थाओं को देखने के लिए वर्किंग कमेटी गठित की गयी है. इसमें कालिदास हांसदा और रामजीत बास्के सहित 15 सदस्यों को चुना गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola