ePaper

East Singhbhum News : हाथियों ने मचाया उत्पात, चाकुलिया के किसानों की मेहनत हुई बर्बाद

Updated at : 05 Nov 2025 12:27 AM (IST)
विज्ञापन
East Singhbhum News : हाथियों ने मचाया उत्पात, चाकुलिया के किसानों की मेहनत हुई बर्बाद

भालुकबिंधा में हाथियों ने धान की फसल रौंदी, क्विक रिस्पांस टीम ने भगाया

विज्ञापन

चाकुलिया. चाकुलिया में हाथियों का उत्पात जारी है. दो-तीन दिनों से जंगली हाथियों का झुंड सुनसुनिया एवं आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है. जंगली हाथियों ने भालुकबिंधा में कई किसानों के पकी धान की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया. हाथी ने बिनता महतो, रवींद्रनाथ महतो, अविनाश महतो के धान की फसल को नष्ट कर दिया. झुंड में हाथियों के बच्चे भी शामिल हैं. सोमवार की शाम में जंगली हाथियों का झुंड भालुकबिंधा जंगल से निकलकर आमाभूल की ओर चला गया. इस दौरान नहर के रास्ते बाइक से जा रहे मटियाबांधी के पांच युवकों का हाथियों से सामना हो गया. अचानक सामने जंगली हाथी को सामने देख सभी बाइक बाइक सवार युवक नहर में कूद गये. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. क्विक रिस्पांस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गयी. टीम ने हाथियों को भगाया. पांचों युवकों को सुरक्षित निकालकर मटियाबांधी गांव तक पहुंचाया. जंगली हाथियों ने बाइक को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola