East Singhbhum News : 4.50 करोड़ की योजना में गड़बड़ी देख संवेदक के मुंशी को फटकार

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : 4.50 करोड़ की योजना में गड़बड़ी देख संवेदक के मुंशी को फटकार

निर्माणाधीन बस स्टैंड व मार्केट कॉम्प्लेक्स का विधायक ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिखे सख्त

विज्ञापन

पोटका . क्षेत्र की विकास योजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विधायक संजीव सरदार पूरी तरह सक्रिय हैं. इसी कड़ी में उन्होंने हाता बिरसा चौक स्थित निर्माणाधीन बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का औचक निरीक्षण किया. झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा 4.50 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का जायजा लेते हुए विधायक ने निर्माण कार्य में कई कमियां पायी. निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि कॉम्प्लेक्स की 40 दुकानों का निर्माण अंतिम चरण में है, लेकिन कई दुकानों के शटर गलत तरीके से लगाया जा रहा था. इसके अलावा, नवनिर्मित छत के कुछ हिस्सों में जलजमाव की समस्या भी देखी गयी.

विधायक ने मौके पर मौजूद संवेदक हरि ओम कंस्ट्रक्शन के मुंशी को फटकार लगाते हुए इन खामियों को तत्काल सुधारने का निर्देश दिया. विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि, क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है, लेकिन काम की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. सभी कार्य तय मानकों और समय सीमा के भीतर पूरे होने चाहिये. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में सुधार नहीं दिखा, तो संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इस दौरान विधायक ने स्पष्ट किया कि वे आगे भी इसी तरह अन्य विकास योजनाओं की औचक निगरानी जारी रखेंगे.

आम जनता के प्रति संवेदनशील रहें अधिकारी

पोटका.

जनगणना को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने सीओ निकिता बाला और बीडीओ अरुण कुमार मुंडा के साथ विस्तृत बैठक की. इस दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी भी ली. यहां 14 मई से शुरू होने वाली जनगणना को लेकर तैयारियों पर विस्तृत चर्चा हुई. विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों के साथ संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ व्यवहार करें व जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ समय पर पूरा करे.

ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तत्काल समाधान के निर्देश

बैठक के बाद विधायक ने प्रखंड मुख्यालय आए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. जमीन, राशन, पेंशन, आवास और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान का निर्देश दिया. कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई की गयी, जिससे लोगों को राहत मिली. इस दौरान विधायक ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका सबसे बड़ा कर्तव्य है और वे हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola