East Singhbhum News : पटमदा में 108 एंबुलेंस की बीच रास्ते में तेल खत्म, मरीज की हालत बिगड़ी

Author Akash
Updated:
विज्ञापन

एक घंटे बाद आनन-फानन में एंबुलेंस मंगाकर अस्पताल भेजा गया

विज्ञापन

पटमदा.

पटमदा प्रखंड के अगुईडॉगरा गांव निवासी सावित्री सिंह (45) को गुरुवार शाम करीब 4 बजे गंभीर हालत में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया जा रहा था. उन्हें 108 एंबुलेंस संख्या (जेएच01सीजे-8238) से अस्पताल भेजा गया, लेकिन टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर धूसरा गांव के पास अचानक एंबुलेंस का तेल खत्म हो जाने से वाहन पूरी तरह बंद हो गया और दोबारा स्टार्ट नहीं हो सका. एंबुलेंस के बीच रास्ते खराब होने से मरीज की स्थिति और गंभीर हो गयी. करीब एक घंटे तक सड़क पर फंसे रहने के बाद एमजीएम अस्पताल से संपर्क कर दूसरी 108 एंबुलेंस मंगायी गयी, जिसमें मरीज को अस्पताल भेजा गया.

सावित्री सिंह ने बताया कि उन्हें लगातार उल्टी-दस्त हो रहे थे, जिससे वे काफी कमजोर हो गयी थीं. उनके रिश्तेदार रविंद्र सिंह ने 108 डायल कर बोड़ाम के लावजोड़ा पीएचसी से एंबुलेंस मंगवाई थी. एंबुलेंस चालक कामदेव महतो ने बताया कि वाहन की स्थिति पहले से खराब है और मरम्मत के अभाव में अक्सर चलते-चलते बंद हो जाती है. साथ मौजूद टेक्नीशियन गणेश कौशल महतो ने भी एंबुलेंस की हालत खराब बताते हुए तत्काल मरम्मत की आवश्यकता बतायी. उन्होंने कहा कि 24 घंटे सेवा देने के बावजूद कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है. इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में 108 एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola