आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा छात्र, एमजीएम में इलाजरत

Updated:
विज्ञापन

बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलुदबनी गांव में बुधवार दोपहर में फुदान बास्के का 15 वर्षीय पुत्र साहिल बास्के गांव के स्कूल परिसर में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से

विज्ञापन

पटमदा: बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलुदबनी गांव में बुधवार दोपहर में फुदान बास्के का 15 वर्षीय पुत्र साहिल बास्के गांव के स्कूल परिसर में आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. अकेले होने के कारण हादसे के बाद वह करीब दो घंटे तक पेड़ के नीचे जमीन पर ही पड़ा दर्द से तड़पता रहा, और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी. साहिल साकची स्थित पीपुल्स एकेडमी (बाराद्वारी) में कक्षा नौवीं का छात्र है. दोपहर 12 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर लौटा था. इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे वह अकेले हलुदबनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में आम तोड़ने गया था. काफी देर तक जब साहिल घर नहीं लौटा, तो चिंतित परिजन उसकी तलाश में निकले. स्कूल पहुंचने पर उन्होंने साहिल को लहूलुहान और गंभीर अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा. पेड़ से गिरने के कारण उसके छाती और कमर में गंभीर चोटें लगी हैं. परिजनों के अनुसार घायल होने के बाद उसने खून की उल्टी भी की. परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola