बहरागोड़ा : तीन दिनों में 12 लोगों को लगी लू, उमस और धूप से जीना मुहाल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 May 2024 11:43 PM
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
सुबह नौ बजे के बाद सड़कों पर पसर जाता सन्नाटा, बाजार में एसी, कूलर और पंखे की बिक्री बढ़ी
बहरागोड़ा. बहरागोड़ा में इन दिनों उमस के साथ आसमान आग बरस रही है. तीन दिनों में 12 से अधिक लोग लू के शिकार हो चुके हैं. बहरागोड़ा सीएचसी में प्रतिदिन लू लगने के बाद डिहाइड्रेशन का इलाज हो रहा है. उमस एवं धूप के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. दिन हो या रात लोग पंखा और एसी छोड़कर घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं. गरीब तबके के लोग अधिक बीमार पड़ रहे हैं. चालक छांव में गाड़ी खड़ी कर आराम फरमा रहे हैं. कॉलेज एवं स्कूल के विद्यार्थी भी परेशान है. लोग एक ही बात कह रहे हैं कि यह उमस भरी गर्मी आज तक नहीं हुई था. रात हो या दिन लोगों को आराम नहीं मिल रहा है. गर्मी के कारण एसी, कूलर और पंखे की बिक्री बढ़ गयी है. सुबह नौ बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है.
ओआरएस घोल का सेवन करें : चिकित्सक
बाहर निकलने पर लोग लू के शिकार हो रहे हैं. डिहाइड्रेशन की शिकायत पर लोग सीएचसी पहुंच रहे हैं. तीन दिनों में 12 से अधिक मरीजों का इलाज हो चुका है. आंकड़ों के मुताबिक 27 मई को तीन, 28 मई को चार, 29 मई को तीन, 30 मई को दो मरीजों का इलाज हुआ है. कई मरीज घरेलू इलाज करा रहे हैं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा ओआरएस घोल का सेवन करें. धूप से बचने की कोशिश करें. कमजोरी लगने पर सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज करायें.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










