East Singhbhum News : मुसाबनी में गूंजे जय जगन्नाथ के जयकारे

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 28 Jun 2025 12:05 AM

विज्ञापन

प्रभु के रथ को भक्तों ने प्रेम से खींचा, मंत्री, सांसद व विधायक हुए शामिल

विज्ञापन

मुसाबनी. मुसाबनी में शुक्रवार की शाम जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट की ओर से भव्य रथयात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी. रथ यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा और लोग जय जगन्नाथ के उद्घोष करते रहे. यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, विशिष्ट अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो, बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती, पूर्व विधायक सह झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी शिवाजी घोष, झामुमो नेता महावीर मुर्मू, एसडीओ सुनील चंद्र, एसडीपीओ घाटशिला अजीत कुजूर, डीएसपी संदीप भगत, दंडाधिकारी अमन कुमार, बीडीओ अदिति गुप्ता, सीओ ऋषिकेश मरांडी, भाजपा नेता डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, जिप सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया दुलाल माहली, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, गौरांग महाली, विक्रम मुर्मू आदि उपस्थित थे. श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ जीसी सतपथी, महासचिव दिनेश साव, बन बिहार पटनायक, अरविंद यादव, विरमान लामा, अजय शर्मा, महिला मोर्चा के अध्यक्ष प्रतिभा साव, संगीता मंडल, मुन्ना सोना आदि ने अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया. अतिथियों ने महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा पर लोगों को शुभकामनाएं दी.

वीरेंद्र सिंहदेव ने राजा की भूमिका में सड़क पर लगायी झाड़ू

जगन्नाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंहदेव ने राजा की भूमिका निभाते हुए परंपरा का पालन करते हुए सड़क पर झाड़ू लगाया. मंदिर कमेटी के सदस्यों ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की मूर्तियों को रथ तक पहुंचाया. रथ में पूजा-अर्चना के बाद इन्हें विराजित किया गया. पूजा की विधिवत अगुवाई पंडित प्रभाकर देवता, अशोक देवता और मुरारी मोहन मिश्रा ने की. पूजा संपन्न होने के बाद जय जगन्नाथ के जयकारों के बीच भक्तों और अतिथियों ने मिलकर रथ को खींचा. रथयात्रा में भक्तों की भारी भीड़ ने इसका धार्मिक और सामाजिक महत्व और भी बढ़ा दिया.

पुख्ता थी सुरक्षा व्यवस्था

थाना प्रभारी अनुज कुमार, डुमरिया के राजेश कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी व जवान रथयात्रा में भीड़ को नियंत्रित करने में लगे थे. शाम तक भक्तों ने रथ को खींचकर मुसाबनी नंबर एक स्थित मौसीबाड़ी पहुंचाया. रास्ते में भक्तों के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से शीतल पेयजल व शरबत की व्यवस्था की गयी थी. रथयात्रा में मंदिर कमेटी के शंभूनाथ सतपति, अक्षय ब्रह्मा, देवव्रत पांडा, महिला समिति के सदस्यों ने योगदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola